जांजगीर चंपा

राशन कार्ड से नाम कट जाने, कार्ड निरस्त हो जाने और राशन नहीं मिलने से संबंधित शिकायतों पर तत्काल निरीक्षण कर दूर करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

करीगांव की करीब 80 वर्षीय लक्ष्मीन बाई ने अपने परिवार के सदस्य के खिलाफ शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंची थी।

2 min read
राशन कार्ड से नाम कट जाने, कार्ड निरस्त हो जाने और राशन नहीं मिलने से संबंधित शिकायतों पर तत्काल निरीक्षण कर दूर करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा. खाद्य विभाग और समाज कल्याण विभाग से संबंधित आवेदनों की तत्काल परीक्षण के लिए कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने जनदर्शन कक्ष में ही व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा कि राशन कार्ड से नाम कट जाने, कार्ड निरस्त हो जाने और राशन नहीं मिलने से संबंधित शिकायतों का तत्काल परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार समाजिक सहायता पेंशन योजना के तहत पेंशन नहीं मिलने अथवा योजना में नाम शामिल कराने के लिए आए आवेदनों का तत्काल परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण पश्चात वस्तुस्थिति की जानकारी ली जाएगी। आवेदक को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। इसके लिए जनदर्शन कक्ष में ही आवश्यक इंतजाम किये जाएंगे।

Read More : हरियाणा से पहुंचे कुशल श्रमिकों द्वारा एसेंबल किया जा रहा साइकिल, कामकाजी महिलाओं को मिल रही सौगात
इससे पेंशन योजना और राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों के निराकरण का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत और जांजगीर एसडीएम अजय उरांव ने भी आवेदकों से चर्चा की। कलेक्टर ने करीगांव-मालखरौदा की लक्ष्मीन बाई को भरण-पोषण राशि दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ें

प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर समेत 14 पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर आप ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इसी प्रकार उनकी संपत्ति से संबंधित प्रकरण की सुनवाई के लिए सक्ती एसडीएम को निर्देशित किया गया है। करीगांव की करीब 80 वर्षीय लक्ष्मीन बाई ने अपने परिवार के सदस्य के खिलाफ शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने उसकी संपत्ति को अपने नाम कर लिया है और उससे भरण-पोषण भी नहीं मिल रहा है।

कलेक्टर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। जनदर्शन में नरियरा-जांजगीर के मनौतीलाल ने शीघ्र सीमांकन के लिए निवेदन किया। लहंगा-बाराद्वार के हतराम ने कलेक्टर को बताया कि तहसीलदार के निर्देश के बावजूद संबंधित आरआई द्वारा निर्धारित समय में सीमांकन नहीं कराया गया है। भिलौनी-डोंगाकहरौद की शांतिबाई ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन दिया है। महुदा-चांपा की राहीन ने विगत माह से पेंशन नहीं मिलने की जानकारी दी। जनदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

ठेकेदार पर कलेक्टर की फटकार का असर नहीं, मानक को दरकिनार कर बनाई जा रही सड़कें
Published on:
19 Jun 2018 12:42 pm
Also Read
View All