जांजगीर चंपा

Lightning Strike Death: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 4 झुलसे

Lightning Strike: जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली ने बड़ा कहर बरपाया है। महुदा में सब्जी बाड़ी में काम कर रहे लोगों पर अचानक बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग झुलस गए।
2 min read
lightning-strike-kills-3-injures-4
आसमानी आफत ने मचाया कोहराम (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Lightning Strike Death: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं तो कहीं अचानक मौसम बदलने से आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महुदा में सब्जी बाड़ी में काम कर रहे लोगों पर अचानक बिजली गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

सब्जी बाड़ी में काम कर रहे थे लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, महुदा क्षेत्र में कुछ लोग सब्जी बाड़ी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 4 लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर भी लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है।

तीन मौतों से गांव में पसरा मातम

एक ही घटना में तीन लोगों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

मौसम में अचानक बदलाव के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बेहद खतरनाक हो सकती हैं। ऐसे में गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।

Updated on:
19 Sept 2026 08:25 pm
Published on:
19 Sept 2026 07:02 pm
Also Read
View All