जांजगीर चंपा

हाथ से मेहंदी का रंग भी नहीं था छूटा और नई नवेली दुल्हन ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
2 min read
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

जांजगीर-चांपा. नवविवाहिता के हाथ में लगी मेंहदी अभी छूटी भी नहीं थी कि शादी के 12 दिन बाद ही उसके मन में ऐसी क्या बात आई कि उसने अपने मायके जाकर फांसी लगा लिया। घटना डभरा थानांतर्गत ग्राम ठनगन की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


डभरा पुलिस के मुताबिक ठनगन निवासी तीजमति मैत्री पिता बुधराम (22) की शादी 24 अप्रैल को सारंगढ़ में हुई थी। नवविवाहिता अपने ससुराल में ठीक ठाक थी। हाल ही में वह अपने पति के साथ अपने मायके आ गई थी। पति पत्नी का संबंध बेहतर था। उन्हें किसी बात की शिकायत नहीं थी।

पति भी अपने ससुराल आया था और दो दिन रुककर अपने घर चला गया था। महिला शनिवार की रात अपने कमरे में अकेली थी। रविवार की सुबह वह काफी देर तक नहीं उठी तब उसके परिजन उसके कमरे में गए और उसकी स्थिति देखकर होश उड़ गए। नवविवाहिता ने कमरे के मयार में फांसी लगा ली थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

नवविवाहिता के पिता बुधराम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष मर्ग कायम कर पुलिस जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पुलिस को यह आशंका हो रही है कि नवविवाहिता को शादी का यह रिश्ता पसंद नहीं था। वह किसी दूसरे से शादी करना चाहती थी। जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

----------------

टे्रलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत
जांजगीर-बलौदा. बलौदा थानांतर्गत ग्राम ठडग़ाबहरा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद रात को मौके पर गांव में तनाव का माहौल था। पुलिस ने देर रात तक लोगों को शांत करा दिया है। माहौल शांत होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। बलौदा पुलिस के अनुसार मुड़ापार हरदीबाजार निवासी गणेशराम टंडन शनिवार को किसी काम से बाइक से बलौदा आया था। वह अपना काम निपटाकर रात ११.३० बजे बाइक से हरदीबाजार रोड से अपने गांव लौट रहा था। वह ठडग़ाबहरा गांव के पास पहुंचा था।

इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर सीजी १० सी ९९९६ के चालक ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चालक मौके पर गिरा पड़ा। घटना स्थल मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा ३०४ ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Published on:
07 May 2018 12:20 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें