जांजगीर चंपा

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

- घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कर दिया सड़क जाम
2 min read
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

जांजगीर- चांपा. शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम हसौद की है वहीं मृतक का नाम साहेब लाल पिता तुलाराम सतनामी निवासी परसदा बताया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई है। क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे से लोग खासे परेशान हैं।

वहीं 24 जून को नगरदा थानांतर्गत ग्राम जर्वे के पास दोपहर ढाई बजे तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे स्कूटी में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई थी। तीनों को गंभीर अवस्था में पहले एनकेएच अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अपोलो रेफर कर दिया था।

पीडि़तों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से अपोलो के डॉक्टरों ने घायल नर्सिंग की छात्रा मेकाहारा रेफर कर दिया गया था। हादसा इतनी भयावह थी कि नर्सिंग की छात्रा मेकाहारा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी और अंत में उसकी मौत हो गई। इधर मामले की शून्य में प्राथमिकी रिपोर्ट रामपुर चौंकी में दर्ज कराई गई थी।

उल्लेखनीय है कि चांपा निवासी स्वास्थ्यकर्मी हर प्रसाद खूंटे की पत्नी ज्योति खूंटे अपने बेटे व अपनी भांजी निकीता दिनकर 22 (नर्सिंग छात्रा) के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 11 एएनए 6192 में सवार होकर 24 जून की ढाई बजे दमाउधारा घूमने गए थे। घूमकर वे चांपा की ओर आ रहे थे। जर्वे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 11 एबी 2286 का चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी में सवार ज्योति व निकीता दिनकर व मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों मौके पर गिर पड़े। तीनों के शरीर में गंभीर चोटें आई थी। तीनों को गंभीर अवस्था में पहले चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराए। इसके बाद चांपा एनकेएच अस्पताल प्रबंधन ने ज्योति व मासूम का इलाज किया और निकीता की स्थिति को देखते हुए उसे कोरबा के एनकेएच रेफर कर दिया था।

Published on:
06 Jul 2018 07:05 pm
Also Read
View All
Govt Teachers Alcohol Party: सक्ती के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी! 5 शिक्षक और एक स्वीपर को नोटिस, Video वायरल

Tragic Truck accident: जांजगीर में दुखद हादसा: मौत बनकर आए ट्रक ने दो युवकों को कुचला, घायल दोस्तों का हाल-चाल जान लौट रहे थे घर

Janjgir-champa: NH-49 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता