जांजगीर चंपा

CG Motivation News : वाहन चालक घबरा गए जब पुलिस ने दिखाया हाथ, फिर कुछ समय बाद पुलिस ने पिलाई चाय, जानिए क्या है खास…

- ट्रेलर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये धीरे वाहन चलाने की दी हिदायत
1 minute read
CG Motivation News : वाहन चालक घबरा गए जब पुलिस ने दिखाया हाथ, फिर कुछ समय बाद पुलिस ने पिलाई चाय, जानिए क्या है खास...

जांजगीर-चांपा. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बलौदा थाना प्रभारी देवांस सिंह राठौर के द्वारा रात मे ट्रेलर वालों को रोक कर चाय पिलाया गया व ट्रेलर चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुये कहा कि धीरे वाहन चलाने की हिदायत दी। शराब पीकर वाहन न चलायें वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की नसीहत दी। ग्राम बिरगहनी जहां बुधवार की रात घटना हुई थी वहां पर एक बोर्ड लगाया गया। जिसमें लिखा है की दुघर्टना से देर भली, वाहन धीरे चालाएं इस तरह से जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए एक ओर पुलिस द्वारा कई तरह की कवायद की जा रही है। आयोजन के तीसरे दिन बलौदा थाना प्रभारी ने अपने थानाक्षेत्र के ग्रामीण अंचल की सड़कों में रात्रि गश्त करते हुए वाहन चालकों को चाय पिलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे शराब की नशे में वाहन न चलाएए उन्होंने कहा कि लोगों की जान.माल को देखते हुए हमे मानक के अनुरूप रफ्तार में ही वाहन चलाए।

हसौद में निकली पुलिस वालों की बाइक रैली
गुरुवार की सुबह हसौद पुलिस स्टाप ने बाइक रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का काम किया। पुलिस स्टाप के लोग हेलमेट पहन कर बाइक रैली निकाली। थाना प्रभारी पैकरा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वे अपने थानाक्षेत्र के गांव में लोगों को यह संदेश दे रहे है कि लोग वाहन चलाते वक्त हेलमेट का इस्तेमाल करे ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

Published on:
26 Apr 2018 06:13 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें