CG Crime: रायपुर में मिस्त्री का काम कर रहा था और एक दिन पहले ही घर लौटा था। शाम को घर में खाना खाने के बाद वह बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
CG Crime: @अविनाश। अकलतरा नगर के इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय के पीछे एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रूपेश चौहान (पिता– शेखर चौहान) के रूप में हुई है, जो कॉलेज के पास ही निवास करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश चौहान का शव सोमवार सुबह महाविद्यालय के बगल एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। सुबह करीब छह बजे मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की मां ने बताया कि रूपेश पिछले तीन महीनों से रायपुर में मिस्त्री का काम कर रहा था और एक दिन पहले ही घर लौटा था। शाम को घर में खाना खाने के बाद वह बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की खबर मिली। परिजनों के अनुसार, रूपेश के पिता लंबे समय से बीमार रहते हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जिनमें रूपेश दोनों भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से परिवार पर गहरा भावनात्मक संकट आ गया है।
अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि वह नशे का आदी था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
फटे कपड़ो में मिली महिला की लाश
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास रविवार रात एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़े पूरी खबर
कमरे में बंद होकर युवक ने लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के सरगांव जिले में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 मौहार पारा में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़े पूरी खबर