जांजगीर चंपा

प्रेम विवाह के बाद जवान ने पत्नी को छोड़ा, दूसरी युवती के साथ रहने का आरोप…पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Janjgir Champa News: जगदलपुर के कंगोली स्थित पांचवी बटालियन के जवान विनोद लहरे पर अपनी पत्नी से मारपीट कर छोड़ दूसरी युवती के साथ रहने का आरोप लगा है।

2 min read
दर-दर भटक रही महिला (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: जगदलपुर के कंगोली स्थित पांचवी बटालियन के जवान विनोद लहरे पर अपनी पत्नी से मारपीट कर छोड़ दूसरी युवती के साथ रहने का आरोप लगा है। पहली पत्नी ने न्याय का गुहार लगाते हुए जांजगीर एसपी सहित अन्य कई दफ्तरों का चक्कर काट रही पर उसे न्याय नहीं मिल पा रहा। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले युवक से प्रेम विवाह की। फिर उसे छोड़कर उसका पति भाग गया। पीड़िता के ऊपर बड़ा अन्याय उसने यह किया कि उसके सारे सामान को उठाकर रातों रात भाग निकला। इससे पीड़िता बेबस नजर आ रही है। उसके पास अब रहने खाने का ठिकाना भी नहीं है। पीड़िता लक्की साहू (लहरे) का सात साल पहले 11 वीं बटालियन के जवान विनोद लहरे के साथ दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद दोनों का विवाह हो गया। विवाह होने के तीन चार साल तक सबकुछ ठीक था। इसके बाद दोनों का छह साल लड़का भी है। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गया।

ये भी पढ़ें

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटा, फिर… मामले का ऐसा हुआ खुलासा

अनबन होने के बाद विनोद लहरे जगदलपुर के कंगोली स्थित पांचवी बटालियन में पदस्थ हो गया। इसके बाद विनोद ने लक्की से मुंह मोड़ लिया। इसके बाद लक्की लहरे ने कुटुंब न्यायालय में केस भी चला। जिसमें बच्चे को 10 हजार रुपए प्रति माह खर्च देने का फैसला सुनाया। कुछ दिनों तक विनोद ने यह राशि अपने बेटे को दी फिर राशि देने से इनकार कर दिया।

घर का ताला तोड़कर सभी सामान ले भागा

इसी बीच लक्की लहरे बनारी के पेट्रोल पंप काम पर गई थी। उसका बेटा उसकी सहेली के घर था। घर में ताला लगा था। जिसे तोड़कर विनोद लहरे लक्की के सारे सामान, जेवर गहने, आधार कार्ड, पेन कार्ड, सिलाई मशीन, स्कूटी के कागजात,गैस चूल्हा व उसके कागजात, सहित उसके सारे शैक्षणिक योग्यता के कागजात को लेकर भाग निकला। अब विडंबना यह है कि लक्की लहरे के पास कुछ भी नहीं बचा। बीते दो-तीन दिनों से वह एक कपड़े में रहकर एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एसपी विजय कुमार पांडेय ने उसे न्याय दिलाने का भरपूर आश्वासन दिया है।

पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने आई थी। उसे सखी सेंटर में रखने की सलाह दी जा रही है। आगे भी उसके हित को देखते हुए कंगोली बटालियन में संपर्क कर उक्त जवान के खिलाफ कार्रवाई करने प्रयास किया जाएगा। - विजय कुमार पांडेय, एसपी

ये भी पढ़ें

कार रेंटिंग के नाम पर ठगी का नया ट्रेंड, 30 से 40 हजार महीने के किराए का लालच देकर कार ली, फिर नागपुर में बेच दी
Published on:
27 Oct 2025 10:23 am
Also Read
View All