जांजगीर चंपा

CG Murder Case: जहरीली शराब से मौत का खुलासा… इस बात का बदला लेने मिलाया सुहागा, हत्या की साजिश देख पुलिस हुई दंग

Murder Case: जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करही में शराब सेवन से हुए 2 युवकों की मौत के गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक शराब पीकर वाद-विवाद करता था।
2 min read
Feature image

CG Murder Case: जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करही में शराब सेवन से हुए 2 युवकों की मौत के गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक शराब पीकर वाद-विवाद करता था। इससे परेशान होकर हत्या करने की साजिश रची थी। शराब में सुहागा मिलाकर उसे बेच दिया। इससे शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में अभी भी माहौल तनाव में है। पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी विजय पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 15 सितंबर को ग्राम करही निवासी सूरज यादव एवं मनोज कश्यप एक साथ शराब लेने के लिए गांव के अवैध शराब विक्रेता सुरेन्द्र उर्फ भोला टंडन के पास गए थे। सुबह 7 बजे जाकर शराब खरीदकर सेवन किए। शराब पीने के बाद तुरंत दोनों की तबीयत खराब होने से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया। घटना स्थल निरीक्षण एवं मृतक के परिजनों व गवाहों का बारीकी से कथन तथा पीएम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया, जिसमें जहर सेवन पाया गया।

इस बात से परेशान होकर हत्या का बनाया प्लान

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। संदेही भोला टंडन उर्फ सुरेन्द्र टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पहले तो इंकार किया पर सभी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। उसने बताया कि सुरज यादव एवं मनोज कश्यप आए दिन दुकान, और घर में आकर शराब पीकर वाद-विवाद करते थे और पुलिस से पकड़वाने की धमकी देते थे।

आए दिन के वाद विवाद से परेशान होकर उसने हत्या का प्लान बनाया गया। साजिश कर हत्या करने वाले आरोपी भोला एवं अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सुहागा रेपर एवं बड़ा सूजा बरामद किया गया। आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

भोला ने बताया कि चचेरा भाई अनिल टंडन के साथ मिलकर जान से मारने की योजना बनाई कि शराब में सुहागा मिलाकर देंगे, इससे दोनो मर जाएंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा। अनिल को अंग्रेजी शराब एवं सुहागा का इंतजाम करने बोला। 14 सितंबर शाम करीब 6 बजे के आसपास अनिल के द्वारा भोला को एक अंगेजी जिप्सी शराब का क्वार्टर एवं सुहागा दिया। जिस पर भोला ने शराब में सुहागा को रात में मिलाकर रख लिया।

15 सितंबर की सुबह जब मनोज कश्यप एवं सूरज यादव इसके पास शराब लेने आए तो तब भोला ने सुहागा मिलाकर रखे अंग्रेजी शराब को उन्हें थमा दिया, जिसे पीने से दोनों युवको की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।

Updated on:
18 Sept 2025 01:23 pm
Published on:
18 Sept 2025 01:23 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह