जांजगीर चंपा

Weather Update: हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने जारी की चेतवानी, बन रहे कोहरे के आसार

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में उत्तरी छोर से आने वाली हवाएं ठंडक घोल रही हैं। जिससे आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ सकती है।
2 min read
CG Weather Update

Weather Update: जांजगीर-चांपा. उत्तर से आ रही सर्द हवा ने नवंबर माह के अंतिम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बीते 24 घंटे के भीतर ही इस सीजन में सबसे ठंडे दिन और रात रहे। सीजन का सबसे सर्द रात रविवार व सोमवार की रही और न्यूनतम तापमान पहली बार 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में हवा चलने के कारण ठंड का अहसास होने लगा।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू काश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे इलाकों में हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव आने से दिन-रात का तापमान में गिरावट आ रही है। आगे भी मौसम सर्द रहेगा। जिले में सप्ताह भर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रहा है। 21 नवंबर के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आया और दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट रही। इसके बाद हवा की रफ्तार बढ़ गई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

रात में अब ठिठुराने वाली सर्दी शुरू

सीजन का सबसे सर्द रात सोमवार को दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों तक मौसम में इसी तरह के ठंड़क बनी रहेगी और रात में तापमान 12 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड का असर सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इसलिए ठंड से बचने लोग अब अलाव का भी सहारा लेने लगे हैं।

दिसंबर में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में ठंड ने संकेत दे दिए है कि इस साल पारा कम ही रहने वाला है। सप्ताह भर से ठंडी हवा चलने के कारण दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह तक तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद तापमान में गिरावट का ट्रेंड शुरू हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले साल के मुकाबले रातें जल्द हुई सर्द, गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी

पिछले साल के मुकाबले इस साल रातें जल्द सर्द हुई है। पिछले साल नवंबर तक दिन का पारा 31 डिग्री तो रात का 15 डिग्री के आसपास था। सर्द मौसम का अहसास दिसंबर माह में प्रारंभ होना शुरू हुआ था। इस साल अभी से सर्द रातें शुरू हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • - अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 9.7 डिग्री तक पहुंच गया है।- पेंड्रा, कोरिया और नारायणपुर में अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री।- दुर्ग का पारा सामान्य से पांच डिग्री तक गिर गया है।- रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम।
Updated on:
27 Nov 2024 03:27 pm
Published on:
27 Nov 2024 03:27 pm
Also Read
View All
Govt Teachers Alcohol Party: सक्ती के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी! 5 शिक्षक और एक स्वीपर को नोटिस, Video वायरल

Tragic Truck accident: जांजगीर में दुखद हादसा: मौत बनकर आए ट्रक ने दो युवकों को कुचला, घायल दोस्तों का हाल-चाल जान लौट रहे थे घर

Janjgir-champa: NH-49 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल, बिलासपुर रेफर

Old Man Fights For Life: रातभर खेत में जिंदगी से जूझता रहा बुजुर्ग, सुबह ग्रामीण बने फरिश्ता, जानें जांजगीर-चांपा का पूरा मामला

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव! सक्ती के छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, पुलिस लगा रही सच का पता