वहीं ग्रामीणों की मानें तो ठंड काफी बढ़ जाने के कारण सुबह-शाम खेतों में काम करना संभव नहीं हो पा रहा है, हालांकि इन दिनों धान कटाई व मिसाई का कार्य चल रहा है, जिसके चलते किसान सुबह 9 बजे के बाद ही खेतों में पहुंच रहे और शाम 4 बजते तक घर लौट जा रहे हैं। क्योंकि इन दिनों जो धूप निकल रही है, उसमे भी ठंड के चलते गर्माहट का महसूस नहीं हो रहा है, जिसके चलते दिनभर आराम से काम कर ले रहे हैं, लेकिन सुबह-शाम अधिक ठंड होने से सेहत पर भी असर पड़ रहा है।