मौसम विभाग द्वारा अगले चौबीस घंटे के लिए बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर तथा सरगुजा में शीतलहर के हालात रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले चौबीस घंटे में वहां के रात के तापमान में काफी गिरावट आई है और अगले चौबीस घंटे में यह सिलसिला बरकरार रहने का अनुमान है। मध्य इलाके में ठंड का असर सामान्य स्थिति में है और इसमें बहुत ज्यादा वृद्धि की संभावना अभी नहीं है।