नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में ठंड ने संकेत दे दिए हैं कि इस साल पारा कम ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर तक तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद तापमान में गिरावट का ट्रेंड शुरू हो जाएगा। आगे दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है।