16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से 2 लोगों की मौत, और गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट जारी

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच 2 लोगों की मौत हो गई। पहली मौत अंबिकापुर में शुक्रवार और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Nov 2024, 3:28 PM IST

CG Weather Update

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आने वाले चार-पांच दिनों 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं कड़ाके की ठंड के बीच 2 लोगों की मौत हो गई। पहली मौत अंबिकापुर में शुक्रवार और दूसरी मौत बिलासपुर में हुई है। वहीं मैनपाट 6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दुर्ग 30.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

हाड़ कंपाने वाली ठंड

इस साल मिड नवंबर तक ठंड का कोई खास असर नहीं था। महीने के तीसरे सप्ताह मौसम अचानक बदला। तापमान में तेजी से गिरावट के साथ बलौदाबाजार समेत आसपास के इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। सर्द हवाओं ने लगभग पूरे जिले पर ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती ठंड ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी काफी तक प्रभावित किया है। खासतौर पर शाम होते-होते बाजारों और सड़कों पर भीड़ घटने लगी है। लोग जल्दी घरों में लौटने लगे हैं।

गौरतलब है कि देश के उत्तरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी हो रही है। ऐसे मेें उत्तरी हवाओं ने अब बलौदाबाजार समेत पूरे क्षेत्र में असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह जब सूर्य के दर्शन नहीं होते, तब तक लोग इन दिनों बिस्तर से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। ठंड के कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों में यूथ की संया बढ़ी है, तो बड़े-बुजुर्गों की संया घटी है। कोहरे की चादर की वजह से सड़कें धुंधली दिखाई देने लगी हैं। शाम होते-होते ठंड का असर और बढ़ जाता है। इस वजह से बाजारों में भी रौनक कम होने लगी है। रात 8 बजे तक दुकानें बंद हो रहीं हैं। सर्दी के कारण चौक-चौराहों पर भी कम ही लोग दिखाई दे रहे हैं।

स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ीं

ठंड ने अपना असर दिखाया, इधर स्कूली बच्चों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाओं ने बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बलौदाबाजार में कई बच्चे ऐसे हैं, जो शहर से करीब 12 से 16 किलोमीटर दूर स्थित सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई करने जाते हैं। इन्हें सुबह 6.30 बजे तक घर से निकलना पड़ता है। ठंड के कारण बच्चों को स्कूल जाते वक्त काफी परेशानी हो रही है। वे ठिठुरते हुए स्कूल जाते हैं। ठंडी हवाओं से काफी परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़े: Weather Update: IMD का बड़ा अपडेट! प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, लुढ़का पारा

Weather Alert: आगे और गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। विशेष रूप से रात के समय तापमान में गिरावट होगी। सर्दी और बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को बीमारियों से बचने ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और अधिक ठंड की संभावना जताई है। इसके लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कोहरे से गिर रही विजिबिलिटी

कोहरे के कारण विजिबिलिटी गिरने से रास्ते धुंधले हो जाते हैं। वाहनों को चलाने में भी परेशानी होती है। खासकर छोटे बच्चों के लिए ये स्थिति और भी ज्यादा कठिन हो गई है। ठंड के कारण सुबह लोगों को बाइक चलाने में भी परेशानी हो रही है। सड़कों पर बाइक सवार ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। इस ठंड में बच्चों का स्कूल जाना और भी मुश्किल हो गया है। इससे उनकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

सूरज देवता भी अब 7 के बाद ही दे रहे दर्शन

विंटर आते ही दिन छोटे, रातें लंबी होने लगी हैं। सूर्योदय-सूर्यास्त के समय में फर्क भी साफ दिख रहा है। घने कोहरे से सूर्योदय अब सुबह 7 बजे के बाद हो रहा है। गर्मी में जहां सूर्यास्त 6.45 से 7 बजे तक होता था। वहीं अब शाम 5.20 से 5.30 बजे तक सूर्यास्त का हो जा रहा है।

Weather Alert: बिलासपुर में एक व्यक्ति की मौत

बिलासपुर में ठंड की वजह से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे स्टेशन के पास खुले आसमान के नीचे सो रहा था। रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर गुजारा करता था। रात में रेलवे स्टेशन के सामने फुटपाथ पर सोता था। आज सुबह वह नहीं उठा, तो लोगों को लगा कि तबीयत खराब होने की वजह से वह देर तक सो रहा है। दोपहर में पता चला कि ठंड से अकड़कर उसकी मौत हो गई है।

अंबिकापुर में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत

सरगुजा संभाग में शीतलहर की चपेट में है। अंबिकापुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था। हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।