इस संबंध में डाक्टरों का कहना है कि एकाएक ठंड बढ़ने के कारण लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है। इन दिनों ज्यादातर मरीज सर्दी-खांसी व बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि इन दिनों बुजुर्ग व बच्चों को ज्यादा बचाने की जरूरत है। क्योंकि ठंड के चलते बीपी, शुगर के मरीजों को लकवा का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बीपी, शुगर के मरीजों को ठंड से बचना बेहद जरूरी है। साथ ही बच्चों में निमोनिया का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को गर्म कपड़ों से पूरी तरह से ढंक कर रखना चाहिए, ताकि शरीर में ठंड प्रवेश न करें।