जशपुर नगर

Jashpur Murder Case: रात 12 बजे घर पहुंचा बेटा, मां ने कहा- खुद लेकर खा लो तो पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई बहन को भी पीटा

Murder in Jashpur: शराब के नशे में घर आए बेटे ने वारदात को दिया अंजाम, भाई के भी कमरे में पहुंचकर उसे धमकी दी कि उसने उसके लिए खाना क्यों नहीं बचाया, पुलिस ने भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 3:55 PM IST
Mother murder to brutally beatey
Jashpur murder case, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल (Photo- Patrika)

जशपुर। जशपुर कोतवाली अंतर्गत निवासी एक युवक आधी रात शराब के नशे में घर पहुंचा। खाना मांगा तो मां ने कहा कि खुद ही निकालकर खा लो। इससे वह इतना गुस्सा हो गया कि अधजली लकड़ी से मां के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार (Mother murder) कर दिया। शोर सुनकर बहन बचाने आई तो उसे भी डंडे से पीटा। हमले में गंभीर रूप से घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जशपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ाटोली वेनेदिक्ता कुजूर 7 नवंबर की रात अपने बेटी और बेटी के साथ घर पर थी। जबकि पति सुरेन्द्र मिंज डोडकाचौरा में एक निर्माणाधीन मकान की रखवाली करने गया था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच बड़ा बेटा रोशन मिंज उर्फ जिंदल 22 वर्ष शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से खाना मांगा। मां ने कहा कि दिन का खाना रखा हुआ है निकालकर खा लो। इस पर वह नाराज हो गया और गाली-गलौज शुरु (Jashpur crime) कर दी।

इसके बाद उसने चूल्हे के पास पड़ी अधजली लकड़ी उठाई और मां के हाथ, पैर और पीठ पर लगातार कई वार कर दिए। मां की चीख सुनकर कमरे में सो रही बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी 2-4 वार कर दिए। इसके बाद आरोपी छोटे भाई के पास पहुंचा और खाना नहीं बचाने की बात पर उसे भी धमकाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ग्राम जुरगुम की ओर फरार हो गया।

Mother died in hospital: अस्पताल में मां ने तोड़ा दम

घटना के बाद बेटे-बेटी ने इसकी जानकारी पिता को दी, फिर मां को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या (Jashpur murder news) का अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरु की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की तो उसने मां के साथ मारपीट की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस तरह के गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, एएसआई मनोज साहू, नंदलाल राम, प्रधान आरक्षक प्रीतम टोप्पो, आरक्षक शोभ नाथ सिंह और नगर सैनिक रवि डनसेना शामिल रहे।

बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी रोशन मिंज उर्फ जिंदल ने बताया कि वह शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है और मनोरा स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में रहता है। वह 2-3 नवंबर को अपने घर गढ़ाटोली आया था। 7 नवंबर की रात दोस्तों के साथ शराब पीकर घर पहुंचा था। खाना नहीं मिलने की बात पर मां से विवाद (Dispute with mother) हुआ और नशे व गुस्से में उसने अधजले लकड़ी के डंडे से मां पर हमला कर दिया।

Updated on:
9 Nov 2026, 3:55 PM IST
Published on: