जशपुर नगर

चार दिन बाद नाबालिग पहुंची घर, जब पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट तो रिपोर्ट में आया…

नाबालिग हुई थी घर से लापता, किशोरी के अपहरण (Kidnaping & Rape) और अनाचार का आरोपी हुआ गिरफ्तार .
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2019, 6:29 PM IST
चार दिन बाद नाबालिग पहुंची घर, जब पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट तो रिपोर्ट में आया...
चार दिन बाद नाबालिग पहुंची घर, जब पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट तो रिपोर्ट में आया...

जशपुरनगर . छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी, जब परिजन ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई उसके चार दिन बाद पुलिस ने नाबालिग को अपने सूत्रों का प्रयोग कर ढूंढ निकाला। किशोरी से पूछताछ करने के दौरान सामने आया कि नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर, रिमांड में जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी एलएस ध्रुव ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग तकरीबन साल भर पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामले की जांच शुरू करते हुए चार दिन बाद किशोरी को बरामद कर लिया था।

किशोरी के मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में पीड़िता ने उसी के गांव के निवासी आरोपी बबलू मिश्रा का नाम बताया। आरोपी पेशे से ऑटो चालक है। मामला पुलिस में पहुंचता देख, आरोपी गांव से फरार हो गया था। काफी पतासाजी के बाद पुलिस को पता चला कि फरार आरोपी बिहार में छिपा हुआ है।

थाना प्रभारी के मुताबिक सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने परिजन से मिलने के लिए घर आया हुआ है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी। यहां छुप कर बैठे हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े इस आरोपी के खिलाफ सडक़ हादसे के एक मामले में स्थाई वारंट भी कोर्ट ने जारी करके रखा हुआ है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
24 Sep 2019, 6:29 PM IST
Published on: