जशपुर नगर

CG News: डीजल टैंकर की टक्कर से मां और बेटे की मौत, तीन बेटियां हुई अनाथ..

CG News: सफाई कर्मी का कार्य करने वाली उर्मिला सारथी उम्र 35 वर्ष अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सी डब्लू 8465 से गृह ग्राम मटिगढ़ा जा रही थी।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2025, 1:33 PM IST
CG News: डीजल टैंकर की टक्कर से मां और बेटे की मौत(photo-unsplash)
CG News: डीजल टैंकर की टक्कर से मां और बेटे की मौत(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के जरही नगर पंचायत जरही में सफाई कर्मी का कार्य करने वाली उर्मिला सारथी उम्र 35 वर्ष अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सी डब्लू 8465 से गृह ग्राम मटिगढ़ा जा रही थी। इस दौरान कपसरा गांव के समीप डीजल टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, वहीं उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

CG News: अनाथ हो गईं महिला की तीन बेटियां

घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे और अंबिकापुर-बनारस मार्ग की स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए भटगांव अस्पताल भेजा गया। यहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा मेडिकल अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

उर्मिला सारथी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अब इस हादसे में उसकी और बेटे की भी मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उसकी तीन बेटियां अनाथ हो र्गइं हैं। बड़ी बेटी की उम्र 13 साल, दूसरी की 11 साल और सबसे छोटी 8 साल की है। इस घटना से गृह ग्राम मटिगढ़ा और नगर पंचायत जरही में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि उर्मिला मटिगढ़ा गांव में अपने लिए घर बनवा रही थी। बुधवार को वह सीमेंट शीट का भुगतान करने के लिए बेटे के साथ गांव जा रही थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उर्मिला जरही में मकान लेकर रह रही थी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सके।

Updated on:
14 Jun 2025, 1:33 PM IST
Published on: