उर्मिला सारथी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अब इस हादसे (Huge road accident) में उसकी और बेटे की भी मौत हो गईं। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उसकी 3 बेटियां अनाथ हो गई हैं। बड़ी बेटी की उम्र 13 साल, दूसरी की 11 साल और सबसे छोटी 8 साल की है। इस घटना से गृह ग्राम मटिगढ़ा और नगर पंचायत जरही में शोक का माहौल है।