जशपुर नगर

अनुकम्पा नौकरी पाने के लालच में बेटे ने रिटायर होने से तीन दिन पहले ही कर दिया बाप का खून

सुनसान इलाकें में धारधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी। इसकी खबर मृतक के परिवार को लगते ही कोहराम मचा गया। मृतक के बड़े बेटे आनंद राम ने सन्ना थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में कार्यवाही में जुट गयी।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 10:21 PM IST
father_killed_by_son.jpg

जशपुर. आज के दौर में किसी भी रिश्ते पर भरोसा कर पाना लगभग नामुमकिन हो चला है। आये दिन हम हर रिश्ते का खून होते देख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में भी सामने आया है जहाँ एक बेटे ने बड़ी बेरहमी से अपने पिता की ही जान ले ली। हत्या की वजह जान सब सन्न रह गए।

जानकारी के अनुसार जशपुर जिले की सन्ना थाना क्षेत्र के रहने वाले महावीर राम सन्ना के ही शासकीय अस्पताल में स्वीपर के पद पर काम करते थे और तीन दिन बाद ही रिटायर होने वाले थे। 27 अक्टूबर को वह मवेशियों के लिए चारा देने चरवाहे के पास ग्राम खाइडकोन गए हुए थे।

वापस लौटते समय सुनसान इलाकें में धारधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी। इसकी खबर मृतक के परिवार को लगते ही कोहराम मचा गया। मृतक के बड़े बेटे आनंद राम ने सन्ना थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में कार्यवाही में जुट गयी।

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हुई। दरअसल मृतक का हत्यारा कोई और नहीं उसका छोटा बेटा जीवन साय ही निकला, पिता के सरकारी नौकरी अनुकम्पा के आधार पर पाने के लालच में उसने अपने साले बिरहोर राम व मार्शल राम के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने का प्लान बनाया।

प्लान के मुताबिक रास्ते में पहले से ही घात लगा कर बैठे आरोपियों ने महावीर के ऊपर कुल्हाड़ी व छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on: