जशपुर नगर

Jashpur Crime: भाई-बहन के बीच था जमीन विवाद, फूफा ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर भतीजे को मार डाला

Jashpur Murder Case: जशपुर जिले के जामबहार चिटकाटोली की घटना, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरु की पूछताछ, आरोपी की पत्नी और मृतक के पिता के जमीन के हिस्से को लेकर था विवाद
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 8:09 PM IST
Murder in land dispute
Jashpur Crime, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

जशपुरनगर. जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामबहार स्थित चिटकाटोली में जमीन विवाद को लेकर फूफा ने अपने घर आए भतीजे को मार डाला। दरअसल मृतक के पिता और आरोपी की पत्नी भाई-बहन हैं। दोनों के बीच लंबे समय एक जमीन का विवाद (Murder in Land Dispute) चल रहा था। आरोपी घरजमाई बनकर रह रहा था। शनिवार की रात इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फूफा ने कुल्हाड़ी से भतीजे के गर्दन पर प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर तपकरा पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामबहार चिटकाटोली निवासी संतोष प्रधान (30) का अपने फुआ-फूफा से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। दरअसल आरोपी मनबोध राम खेरवार मृतक का फूफा है। बताया जा रहा है कि संतोष के दादा ने मनबोध राम को घरजमाई के रूप में अपने घर में रखा था।

परिवार की जमीन का बंटवारा दो हिस्सों में था। इनमें एक हिस्सा मृतक के पिता और दूसरा हिस्सा आरोपी की पत्नी के नाम पर बताया जा रहा है। उक्त जमीन को लेकर परिवार में विवाद (Dispute in family) चल रहा था। इसी बात पर अक्सर दोनों पक्षोंं में झगड़ा होता रहता था।

Murdered by Axe: कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि संतोष प्रधान नशे की हालत में अक्सर विवाद करता था। शनिवार रात करीब 8.30 बजे वह अपने फूफा मनबोध राम खेरवार के घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने टांगी से संतोष के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से संतोष की मौत (Murder to axe attack) हो गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने थाने में दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस (JashpurNagar Police) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनबोध राम खेरवार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के संबंध में दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि जमीन संबंधी विवाद ही हत्या की वजह है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है।

Updated on:
25 Oct 2026, 8:09 PM IST
Published on: