Murder Case: जशपुर में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां जीजा की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने छोटे साले और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Murder Case: जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली में जीजा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का छोटा साला शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, मुरली राम यादव (40) का विवाह सोनिया यादव से हुआ था और उनका एक बेटा भी है। 30 मार्च 2026 को बेटे के जन्मदिन पर घर में केक काटा गया था। शाम को उसकी पत्नी बेटे के साथ मिठाई देने मायके गई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंच गया, जहां उसका छोटे साले शिवकुमार और मिथिला यादव से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के कारण दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी।
विवाद के दौरान शिवकुमार और मिथिला ने मुरली राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने व पेट पर लात-घूंसे मारे। मिथिला ने डंडे से भी हमला किया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया, जिसके बाद मुरली राम रात करीब 12 बजे अपने घर लौट आया। अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोतबा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ओडिशा के सुंदरगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 4 अप्रैल 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में सुंदरगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद केस चौकी कोतबा भेजा गया। यहां अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 3 और 5 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट के कारण मृत्यु को हत्यात्मक पाया गया।
पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 18 अप्रैल 2026 को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी कोतबा उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लकड़ी से मारकर पिता की बेरहमी से हत्या, बेटे ने इस बात पर उठाया खौफनाक कदम, फैली दहशत- जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम हल्दी झरिया, बढ़ई पारा में एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपने पिता की लकड़ी के टुकड़े से मारकर हत्या कर दी। यह घटना 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार नाग 26 को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे 18 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया… पूरी खबर पढ़े