
बेटे ने लकड़ी से मारकर पिता की कर दी हत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)
CG Murder Case: जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम हल्दी झरिया, बढ़ई पारा में एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपने पिता की लकड़ी के टुकड़े से मारकर हत्या कर दी। यह घटना 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार नाग 26 को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे 18 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को थाना बागबहार पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि, ग्राम हल्दी झरिया, बढ़ई पारा में सदानंद नाग 45 की उसके बेटे ने लकड़ी की फाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई।
मृतक सदानंद नाग की पत्नी जो आरोपी विजय नाग की सौतेली मां हैं, ने बताया कि विजय नाग, सदानंद नाग की पहली पत्नी का बड़ा बेटा है। उन्होंने बताया कि उस शाम बाप-बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर वाद-विवाद हो रहा था, जिसके दौरान आरोपी विजय नाग ने आवेश में आकर अपने पिता सदानंद नाग के सिर व माथे पर लकड़ी की फाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी शॉर्ट रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर पर आई चोट को हत्यात्मक बताया गया है। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विजय नाग के विरुद्ध हत्या के लिए भारतीय न्याय संहिता, बीएनएस की धारा 103-1, के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विजय नाग ने बताया कि घटना के दिन उसके पिता उसे काम न करने का उलाहना दे रहे थे और मिट्टी की गोली से गुलेल में फंसाकर उसे मारने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान विजय ने आवेश में आकर पास रखी लकड़ी की फाड़ी से पिता के सिर व माथे पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी को आरोपी के कब्जे से जब्त कर लिया है।
जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्र में घरेलू विवाद पर पिता की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी भी जब्त कर ली गई है।
Published on:
19 Apr 2026 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
