जशपुर

Jashpur Love Affair: 3 साल से पत्नी का चल रहा था अफेयर, पति को लगी भनक तो पत्थर से कुचल दिया प्रेमी का सिर

Murder Case: एक युवक का शादीशुदा महिला के साथ तीन साल से अफेयर चल रहा था। जब महिला के पति को इसकी भनक लगी तो उसने गुस्से में अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

2 min read
May 29, 2026
आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Jashpur Love Affair: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

दो लड़कियों से प्रेम संबंध, फिर क्यों युवक ने लगाई फांसी? सरगुजा की घटना से मची सनसनी

जानें पूरा मामला

घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामजूनवानी खारापारा की है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुशील खलखो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील का गांव की एक विवाहित महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते को लेकर महिला का पति लगातार विरोध कर रहा था। दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था और गांव में इस मुद्दे को लेकर सामाजिक बैठक तक आयोजित की गई थी, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका।

जेल से बाहर आने बाद भी था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले भी इसी विवाद को लेकर महिला के पति ने सुशील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले में कार्रवाई होने के बाद सुशील जेल भी गया था। करीब डेढ़ महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद भी मृतक और महिला के बीच संपर्क बना रहा, जिससे विवाद और बढ़ गया।

सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सुशील खलखो अपने घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी जयलाल एक्का, जयमन एक्का और एक नाबालिग वहां पहुंचे। पहले आरोपियों ने सुशील के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

हत्या की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी जयलाल एक्का ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और मृतक के बीच लंबे समय से संबंध थे। उसने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आरोपी जयलाल एक्का (34), जयमन एक्का (36) और एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं
Published on:
29 May 2026 07:07 pm
Also Read
View All