25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो लड़कियों से प्रेम संबंध, फिर क्यों युवक ने लगाई फांसी? सरगुजा की घटना से मची सनसनी

Breaking News: प्रेम संबंधों के तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक दो लड़कियों के साथ संबंधों को लेकर मानसिक दबाव में था।

2 min read
Google source verification
Suicide News

दो लड़कियों से प्रेम संबंध (फोटो सोर्स- iStock)

Suicide News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणगढ़ में एक युवक द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम संबंध और मानसिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश सिरदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने बीती रात अपने घर में मयार में साफे (कपड़े) का सहारा लेकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवक का पहले से ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। इसी बीच कुछ दिन पहले वह जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदराई से एक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर आ गया था। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी।

युवक मानसिक दबाव और तनाव में था

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियों से जुड़े संबंधों और स्थिति को लेकर युवक मानसिक दबाव और तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, हालांकि पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गांव में शोक और तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामूली डांट पर 14 वर्षीय किशोर ने दी थी जान

वहीं कुछ दिनों पहले सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया था, जहां मामूली सी डांट के बाद 14 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह घटना एक बार फिर उस गंभीर चिंता को सामने लाती है, जहां छोटी-छोटी बातों पर किशोर मानसिक रूप से टूटकर ऐसे आत्मघाती कदम उठा लेते हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 मई की है। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर निवासी ओबजीत बर्मन (14 वर्ष) को उसके पिता ने खेत में गेंदे के फूल तोड़ने के दौरान हल्के शब्दों में डांट दिया था। पिता ने कहा था कि फूल कम तोड़ रहे हो और ज्यादा गिरा रहे हो। इसी बात से नाराज होकर किशोर ने गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे बाद में होलीक्रॉस अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन कई दिनों तक इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार 14वें दिन उसने दम तोड़ दिया था।