जौनपुर

यूपी के जौनपुर में ग्राम प्रधान के काट लिये दोनों कान

प्रधान दूधनाथ यादव का कान काट लिया, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 10:07 AM IST
Ear Cut
कान काटा

जौनपुर. यूपी के जौनपुर में एक प्रधान के दोनों कान काट लिये गए। घटना मामूली बात पर हुई है। प्रधान की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें


जानकारी के मुताबिक जौनपुर के बरसठी थानान्तर्गत गहरपुर कारो गांव के राज शेखर उर्फ राजू पुत्र इनर जीत यादव को तीन साल पहले उसके चचेरे भाई करो के प्रधान दूध नाथ यादव ने किसी विवाद में तीन साल पहले रॉड से पीट दिया था।

इसे भी पढ़ें

राजू अपना इलाज कराता रहा। उसके बदले की आग राजू के अंदर सुलग रही थी। राजू अपना इलाज करता रहा। एक दिन पहले शाम को जब प्रधान अपने अन्य साथियों के साथ मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम दर्शन के लिये जाने को तैयार हो रहे थे, इसी दौरान अचानक राजू दौड़कर वहां पहुंचा और प्रधान का कान काट लिया। प्रधान के अन्य साथियों ने किसी तरह बीच बचाव किया। पर तभी प्रधान फिर राजू से भिड़ गए ओर इसी बीच मौका पाकर राजू ने प्रधान का दूसरा कान भी काट लिया।

इसे भी पढ़ें

प्रधान की सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछ ताछ में राजू ने बताया कि प्रधान दूध नाथ यादव के चलते उसका पूरा जीवन बर्बाद हो गया। इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने राजू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
By javed Ahmad

Published on:
Also Read
View All