9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन महिला सिपाहियों को संबोधित कर रहे थे CM वो ले रही थीं खर्राटे! VIDEO वायरल

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई भर्ती हुई महिला सिपाहियों को कर रहे थे संबोधित, अधिकारी भी थे मौजूद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 26 Jul 2018, 2:49 PM IST

UP Police Sleeping Video

यूपी पुलिस सोती हुई

इलाहाबाद. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस के जिन महिला रंगरूओं को संबोधित कर रहे थे वो उनकी बात सुनने के बजाय सोती रहीं। जी हां, ये सच है। मामला इलाहाबाद जिले का है। उत्तर प्रदेश में पुलिस की कमी को देखते हुए 33 हजार महिला पुलिस की भर्ती हुई है। इनका प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई भर्ती हुईं इन महिला रंगरूटों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधे मुखातिब थे। इस कांफ्रेंसिंग में पुलिस के आला अफसर भी मौजूद थे। पर इस दौरान जब मुख्यमंत्री महिला रंगरूटों को संबोधित कर रहे थे तो कई प्रशिक्षु सिपाही उनकी बात सुनने के बजाय सोती रहीं। बड़ी बात यह कि वहां बैठे पुलिस के अधिकारी इस बात से बेखबर रहे।

सोती हुई पुलिस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूपी पुलिस की चुटकी भी ली जा रही है। कहा जा रहा है कि जब पुलिस प्रशिक्षण के दौरान ही सोएगी तो जब इन्हें प्रदेश की सुरक्षा में लगाया जाएगा तो भगवान ही मालिक होगा। दरअसल लम्बी जद्दोजेहद के बाद सरकार 33 हजार महिला सिपाहियों की भर्ती करने में कामयाब रही है। अब इनका प्रशिक्षण चल रहा है। इतनी बड़ी तादाद में महिला सिपाहियों के मिलने से यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जतायी जा रही है। खास तौर पर महिला सुरखा में कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।


प्रशिक्षण के दौरान ही मुख्यमंत्री इन रंगरूटों को कर्तव्यपरायणता और नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे थे। पर उनकी बात सुनने के बजाय बहुतेरी प्रशिक्षु सोती दिखीं। बड़ी बात यह कि इस कांफ्रेंसिंग में एडीजी, आईजी और एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी शामिल थे। इस बाबत जब बात की गई तो एडीजी एसएन साबत ने पुलिस का बचाव करते हुए इस बात से इनकार किया कि कांफ्रेंसिंग के दौरान कोई सो रहा था। पर जब उनसे इसका वीडियो होने की बात कही गयी तो उन्होंने गोल-मटोल जवाब देते हुए कहा कि शिकायत मिलेगी तो इसकी जांच की जाएगी।
By Prasoon Pandey