याचिकाओं पर मृतक आश्रित की तरफ से अधिवक्ता विजय गौतम ने बहस की। सभी याचिकाओं में प्रदेश सरकार के उस निर्णयों को चुनौती दी गयी थी जिसमें आश्रित के रूप में नियुक्ति के लिए पांच वर्ष के बाद दिये आवेदनों को विलम्ब से दिया गया आवेदन बताते हुए खारिज कर दिया गया था। याचिकाकर्ताओं ने मृतक आश्रित के रूप में विलम्ब से इस कारण आवेदन किया था, क्योंकि कर्मचारी की मृत्यु के समय आश्रित की उम्र कम थी। व्यस्क होने पर नियुक्ति हेतु अर्जी दी गयी थी।