8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मगरमच्छ से भिड़ गया 16 साल का लड़का, अकेले रस्सियों से जकड़ दिया, लोगों ने दांतों तले उंगली दबा लीं

मिर्जापुर के कलवारी में मगरमच्छ आने से मचा हड़कम्प।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 26 Jul 2018, 4:47 PM IST

Crocodile

मगरमच्छ

मिर्ज़ापुर. मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में गुरुवार की सुबह गौशाला के पास अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गाय को चारा डालने गई एक महिला ने देखा तो चिल्लाती हुई भागी। गांव में खबर फैली तो हड़कम्प मच गया। लोग मगरमच्छ के खौफ में आ गए। जहां लोग आदमखोर मगरमच्छ से घबराए हुए थे वहीं एक 16 साल के किशोर ने हिम्मत दिखायी और मगरमच्छ से भिड़ गया। उसने मगरमच्छ को रस्सियों में जकड़ दिया, तब जाकर गांव वालों का डर खत्म हुआ।

इसे भी पढ़ें

CM योगी के कैबिनेट मंत्री की थानेदार ने नहीं सुनी बात, बुलाने पर नहीं आया तो मंत्री जी ने उठाया ये कदम

जानकारी के मुताबिक रुक्मिणी देवी नामकी एक महिला कलवारी स्थित गोशाला में गायों को चारा डालने गयी तो वहां एक मगरमच्छ देशकर घबरा गई। शोर मचाते हुए भागी और गांव में लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के लोग वहां पहुंच गए पर डर के मारे कोई आगे नहीं आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें

ये भोजपुरी स्टार लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव, दिग्गज मंत्रियों को देंगे चुनौती, पार्टी और सीट का नाम आपको चौंका देगा


इसी बीच गांव के साहसी किशोर ने हिम्मत दिखायी और उसे रस्सियों में जकड़ दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस तो मौके पर तत्काल पहुंच गयी पर सूचना देने के तीन घंटे बाद वनरक्षक एक वाचर के साथ मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को पिकअप में लादकर बंधे में छोड़ने के लिये गए पर सिरसी बांध के बजाय बकहर नी में ही छोड़कर वापस लौट गए। ग्रामीणों में आशंका है कि वह नदी से फिर वापस आ सकता है, क्योंकि उसने गोशाला देख ली है।
By Suresh Singh

इसे भी पढ़ें
BJP विधायक के विवादित बोल, आंख मारना ही राहुल गांधी का असली जीवन, इसी लिये सप्ताह में तीन बार जाते हैं इटली