जौनपुर

हिन्दू धर्म का गलत प्रचार कर धर्म बदलवाने के आरोप में चार जिलों के 271 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लोगों ने कहा, हिंदू धर्म पर हो रहे कुठाराघात पर लगेगा विराम।
2 min read
court
हाईकोर्ट ऑर्डर

जौनपुर. हिन्दू धर्म के बारे में गलत प्रचार कर छल से धर्म बदलवाकर ईसाई बनवाने के आरोप में मिशनरी केंद्र संचालक दुर्गा प्रसाद यादव समेत 271 लोगों के खिलाफ बुधवार की शाम धोखाधड़ी, साजिश, किसी धर्म को अपमानित करना तथा उसको क्षति पहुंचाने का मुकदमा चंदवक पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता बृजेश सिंह ने धारा 156/3 के तहत प्रार्थना पत्र देकर दुर्गा यादव, कीरित राय, जितेंद्र व जौनपुर सहित चार जिलों के 260 पादरी तथा 8 युवतियों के खिलाफ सनातन के विरूद्ध प्रचार करने, लालच व बहला-फुसला कर ईसाई बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उनकी अपील के बाद कोर्ट ने पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिये थे।

अदालत का यह आदेश संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि हिंदू धर्म पर जिस तरह से कुठाराधात किया जा रहा था और लोगों को प्रलोभन देकर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा था। इससे उस पर रोक लगेगी।

इस कार्रवाई के बाद चंदवक, डोभी, खुज्झी, कछवन, भूलनडीह, जरासी, दुम्मा सहित तमाम गांव में लोगों को काफी प्रसन्नचित देखा गया। ईसाई मिशनरी की इस सक्रियता को लेकर पिछले काफी दिनों से लोग लगातार शासन-प्रशासन को कोस रहे थे। उनका कहना था कि इतने दिनों से यह काम सबके सामने हो रहा था। थाने से लेकर जिला प्रशासन तक को इसकी भनक थी, किंतु किसी ने भी इसे रोकना मुनासिब नहीं समझा।

By Javed Ahmad

Updated on:
06 Sept 2018 07:37 pm
Published on:
06 Sept 2018 04:02 pm
Also Read
View All
जौनपुर में छत पर सो रहे दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, चाचा पर लगा आरोप, गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर

जौनपुर में सरसों तेल की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की मदद से 4 घंटे बाद पाया गया काबू, 50 लाख का नुकसान

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा; कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- मैं निर्दोष हूं

विवाहिता को था जान का खतरा, फोन पर मायके पक्ष से मांगी थी मदद, जौनपुर में सुबह पेड़ से लटका मिला शव

गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला युवक पकड़ाया, तीन टुकड़ों में काटा था गर्लफ्रेंड का शव, कटे पैर को ठिकाने लगाने के दौरान जौनपुर पुलिस से हुई मुठभेड़