26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP की महिला कांग्रेस नेता देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

दिल्ली में दर्ज हुआ था मुकदमा, प्रतापगढ़ से हुई गिरफ्तारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 2 Sep 2018, 5:13 PM IST

Congress Women leader Arrested

कांग्रेस की महिला नेता

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में महिला कांग्रेस नेता को देह व्यापार और यौन उत्पीड़न के आरोप में दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है1 महिला नेता पर पीड़ित ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभी एक चर्चित भाजपा नेता और एक तांत्रिक फरार चल रहे हैं।

शिवपाल की चाल के बाद समाजवादी पार्टी अब इस स्ट्रेटेजी से बढ़ाएगी अपनी ताकत

मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ के करनपुर की रहने वाली कांग्रेस नेता सरोजा कश्यप के खिलाफ दिल्ली में पीड़ित महिला ने देह व्यापार और यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस को महिला कांग्रेस नेता सरोजा, एक चर्चित भाजपा महिा नेता और एक तांत्रिक की तलाश थी।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, मतदाता पुनरीक्षण के लिए तारीख तय

इसी तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ पहुंची और नगर कोतवाली के करनपुर से कांग्रेस नेता सरोजा कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्रतापगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है। सियासी गलियारों में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया INDIA POST PAYMENTS BANK का उद्घाटन, कहा यह बैंकिंग क्षेत्र में नया आयाम साबित होगा

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेत्री सरोजा कश्यप पर प्रतापगढ़ से नाबालिग व बालिग लड़कियों को तांत्रिकों का सहारा लेकर अपने वश में किया और देह व्यापार में धकेल देने का आरोप है। इनके बाकी साथी प्रतापगढ़ का चर्चित ज्योतिष और अन्य साथी अभी भी फरार हैं। पकड़ी गयी महिला नेता पर दिल्ली के मुंबई में भी यौन उत्पीड़न और जबदन गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज है। बताया गया है कि वह पिछले चार साल से फरार चल रही थी। इसके अलावा लड़की भगाने व गैंगरेप के एक आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

PATRIKA IMPACT: आधार से हेराफेरी करने वाले आठ कोटे की दुकानें निलंबित

By Sunil Somvanshi

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग