जौनपुर

विवाहिता को था जान का खतरा, फोन पर मायके पक्ष से मांगी थी मदद, जौनपुर में सुबह पेड़ से लटका मिला शव

Woman Sucide In Jaunpur: जौनपुर के नेवढ़िया के लच्छनपूरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में शांति देवी (25) का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है।
2 min read
Jul 10, 2026
Chhattisgarh News
Dead body (Demo pic)

Jaunpur Crime News: जौनपुर के मडियाहू इलाके में कथित तौर पर एक 24 वर्षीय विवाहिता ने अमरूद के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जानबूझकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अमरूद के पेड़ से लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, नेवढ़िया के लच्छनपूरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में शांति देवी (25) का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। घटना की जानकारी होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी विवाहिता के मायके पक्ष को भी दी गई, जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि शांति का शव अमरूद के पेड़ के सहारे नहीं बल्कि जमीन पर पड़ा हुआ मिला था और उनके बेटी की हत्या हुई है। वहीं, ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि शांति की हत्या नहीं हुई है बल्कि उसने आत्महत्या ही की है। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर टकराव हो रहा था, इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात शांति ने मायके में मोबाइल पर फोन किया था और कहा था कि उसे जान का खतरा है, यह लोग उसे मार देंगे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह शांति का शव बरामद हुआ है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

2023 में हुई थी शादी

सीओ विजय चौधरी ने बताया है कि शांति का विवाह 2023 में हुआ था और उसकी 1 वर्षीय बेटी भी है। मृतका का मायका उगापुर गांव में है। मायके पक्ष के लोगों ने पति अमन, जेठ सनी, जेठानी संगीता, सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मायके पक्ष लोगों ने हत्या का भी आरोप इन्हीं लोगों पर लगाया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मायके पक्ष द्वारा तहरीर प्राप्त की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
10 Jul 2026 01:23 pm
Published on:
10 Jul 2026 12:38 pm
Also Read
View All