झालावाड़

पांच हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल को रंगे हाथो किया गिरफ्तार

एसीबी ( ACB ) ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को सारोला थाने के कांस्टेबल प्रवीण चौधरी को जमीन संबंधी एक मामले में 5000 रूपए की रिश्वत लेते ट्रेप ( constable arrested ) किया। ( ACB Arrested )
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 12:24 AM IST
Constable arrested taking bribe Constable arrested taking bribe 5000
Constable arrested taking bribe Constable arrested taking bribe 5000

झालावाड़.
एसीबी ( ACB ) ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को सारोला थाने के कांस्टेबल प्रवीण चौधरी को जमीन संबंधी एक मामले में पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते ट्रेप ( constable arrested ) किया। एससीबी के एएसपी भवानीशंकर मीणा ने बताया कि परिवादी देवेन्द्र सुमन निवासी महू बोरदा ने एससीबी को रिश्वत लेने की शिकाशत की थी।

यह है पूरा मामला ( ACB Raid )

मीणा ने बताया कि परिवादी देवेन्द्र के पिता अमरलाल के नाम से खसरा नं.166 की 5 बीघा 19 बिस्वा कृषि भूमि मउ बोरदा के माल में है। जिस पर कालूलाल, रामचन्द्र, हंसराज माली निवासी महू बोरदा ने जबरन कब्जा कर रखा है। कब्जा हटवाने व तहसीलदार खानपुर के आदेशों की पालना करवाने की एवज में प्रवीण चौधरी कास्टेबल थाना सारोला निवासी ग्राम पोस्ट ढाढर जिला चूरू द्वारा पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई। जिसकी पुष्टि होने पर बुधवार को गिरफ्तार ( ACB arrested ) किया गया।


चारपाई के नीचे से की राशि बरामद

एसीबी की टीम के मुख्य आरक्षक गोपाल, प्रमेश कुमार व सूरजमल ने कांस्टेबल द्वारा ली गई रिश्वत की राशि थाना परिसर में दाहिनी साइड की तरफ बने बैरिक में दरवाजे के सामने लगी चारपाई पर बिछी दरी के नीचे सफेद रंग की सूती निवार में दबाकर रखे पांच हजार रुपए बरामद किए। परिवादी ने 13 अगस्त को शिकायत दी थी। यह कार्रवाई शाम 6 बजे से कार्रवाई शुरू हुई और रात 10ब जे तक जारी रही। फिलहाल एसीबी कांस्टेबल की अन्य जानकारी जुटा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: