
संगरिया.
खेत संभालने गया किसान रेलगाड़ी की चपेट में आकर त्यौहार के दिन काल का ग्रास ( Farmers death ) बन गया। पुलिस ने मृतक का शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी रुम में सुरक्षित रखवाया है। बुधवार सुबह आगामी कार्रवाई होगी।
वापिस घर नहीं लौटा ( hanumangarh news )
एएसआई देवीलाल ने बताया कि बुगलांवाली गांववासी दर्शन सिंह जटसिख (43) पुत्र वीरसिंह चक 27 एएमपी रोही सिंहपुरा स्थित अपने खेतों को मंगलवार सुबह पांच बजे संभालने गया हुआ था। लेकिन वापिस घर नहीं लौटा। जिस पर चिंतित परिजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया।
दर्शनसिंह का क्षत-विक्षित अवस्था में मिला ( death by train )
इसी दौरान बुगलांवाली रेलवे अंडर पास से करीब एक किलोमीटर आगे की ओर रेलवे लाईनों पर दर्शनसिंह का क्षत-विक्षित अवस्था में परिजनों को शव मिला। सूचना पाकर सरंपच भूराराम व पूर्व सरपंच जंबदसिंह व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
दर्शन सिंह को कम सुनाई देता था
पुलिस ( hanumangarh police ) को सूचना देकर शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी रुम में पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है मृतक दर्शन सिंह को कम सुनाई देता था। इसलिए ये कयास लगाया जा रहा है कि रेलवे लाईन पार करते समय वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
30 Oct 2019, 12:29 AM IST
Published on:
30 Oct 2019, 12:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.