
आइसक्रीम को लेकर हुए झगड़े में बीच-बचाव कराना पड़ा भारी, बदमाशों ने सो रहे युवक को मारी गोली
शक़्करगढ़/भीलवाड़ा
थाना क्षेत्र के देवा की झोपड़ियां में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत पर गए की किसान की मोटर चलाते समय बिजली का करंट लगने से मौत ( farmer death due to current ) हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
यह है पूरा मामला ( farmer death in bhilwara )
थाने के हैंड कांस्टेबल भागचन्द वैष्णव ने बताया कि देवा की झोपड़ियां निवासी सत्यनारायण पिता मांगीलाल मीणा उम्र 35 वर्ष खेत पर गया जहां मोटर चलाते समय उसे बिजली का करंट लग गया और वह झुलस गया। वहीं मौके पर मौजूद कालू ने मामले की सूचना सत्यनारायण के घरवालों को दी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए भीलवाड़ा चिकित्सालय ले जाने के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में सत्यनारायण ने दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
इस दौरान चिकित्सालय में युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं घटना के बाद जहाजपुर प्रधान शिवजी राम मीणा व पंचायत समिति सदस्य रामकुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ( bhilwara police ) मामले की जांच कर रही है। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
28 Oct 2019, 7:00 PM IST
Published on:
28 Oct 2019, 5:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.