
road accident on Bhai Dooj, bike accident 2 killed in karauli
करौली.
भाईदूज पर बुआ से तिलक लगवा कर मोटरसाइकिल से रिश्तेदारों से मिलने जा रहे में दो जनों की मंगलवार शाम महमदपुर के पास रोडवेज बस की टक्कर ( bus bike accident in karauli ) से मौत हो गई। जबकि एक जना घायल हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
यह है पूरा मामला ( road accident in karauli )
कुडग़ांव पुलिस ( karauli police ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलादेवी थाना क्षेत्र के धोरेरा गांव निवासी ललित (8) पुत्र राजू बैरवा अपने परिवार के सदस्य इंद्राज बैरवा के साथ तिलक कराने के लिए रामुपुर धाबाई गांव आया था। तिलक कराने के बाद वह रामपुर धाबाई निवासी हेमराज (28) पुत्र सुगन्या बैरवा व एक अन्य के साथ गंगापुर सिटी के खूंटरा गांव में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। इसी बीच महमदपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रामपुर निवासी हेमराज बैरवा तथा धोरेरा के बालक ललित बैरवा की मौत हो गई। कुडग़ांव के थानाधिकारी ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
हेलमेट होता तो बचती जान ( karauli crime news )
सड़क हादसे के वक्त मोटरसाइकिल सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इस कारण दोनों के सिर में गम्भीर चोट लगने से दोनों की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।
त्योहार की खुशी गम में बदली
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक छा गया। दीपावली के त्योहार के बाद लोग भैया दूज का पर्व मना रहे थे। इसी दौरान रिश्तेदारों में दो जनों की मौत से क्षेत्र में शोक छा गया। राजकीय अस्पताल करौली में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं को मुश्किलों से परिजनों ने संभाला।
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
29 Oct 2019, 7:30 PM IST
Published on:
29 Oct 2019, 7:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.