26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस टीम पर हुआ हमला, दो एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल, एक को घर के अंदर बनाया बंधक

पुलिस पर हमला ( attack on police team) कर दिया। इस दौरान आरोपियों के साथ महिलाएं भी शामिल हो गईं। हमले में दो एएसआई समेत चार जनों को ( hanumangarh police ) चोटें आईं। वहीं एक एएसआई को बंधक बना लिया। विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मंगलवार सायं मामला दर्ज ( police beating case ) हुआ। ( hanumangarh crime news )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 29 Oct 2019, 5:38 PM IST

पुलिस पर हुआ हमला, दो एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल, एक को घर के अंदर बनाया बंधक

पुलिस पर हुआ हमला, दो एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल, एक को घर के अंदर बनाया बंधक

संगरिया.
गांव इंद्रगढ़ में करीब 25 लोगों को जुआ खेलते समय पकडऩे आई पुलिस पर हमला ( attack on police team) कर दिया। इस दौरान आरोपियों के साथ महिलाएं भी शामिल हो गईं। हमले में दो एएसआई समेत चार जनों को ( hanumangarh police ) चोटें आईं। वहीं एक एएसआई को बंधक बना लिया। विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मंगलवार सायं मामला दर्ज ( police beating case ) हुआ।


यह है पूरा मामला ( hanumangarh crime news )

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव मालारामपुरा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजूराम पुलिस जाबता साथ लेकर सोमवार देर शाम गांव इंद्रगढ़ में कालीसिंह पुत्र जगतारसिंह मजबी के घर पर जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद दबिश देने के लिए गए थे। टीम में चौकी से कांस्टेबल दीनदयाल व सुरेश, संगरिया पुलिस थाना से एएसआई सुखपालसिंह, कांस्टेबल रविंद्रकुमार, सतपाल, मनप्रीत, आरिफ खान, कृष्णकुमार एवं जीप चालक नरेन्द्र कुमार थे।


अंदर ले जाकर बंधक बना लिया

जैसे ही पुलिसकर्मी गांव में कालीसिंह के मकान के आगे पहुंचे तो वहां ताश पत्तों पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे करीब 20-25 लोग दिखे। पुलिस की दबिश का उन्होंने विरोध किया। आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए पुलिसकर्मियों से साथ हाथापाई व मारपीट की तथा पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर उठाकर फेंके। जिससे एएसआई राजूराम, एएसआई सुखपालसिंह, कांस्टेबल सतपाल एवं कृष्णकुमार को चोटें आई। यही नहीं आरोपियों ने दंबगाई दिखाते हुए एएसआई सुखपालसिंह को न केवल घसीटा बल्कि घर के अंदर ले जाकर उन्हें बंधक बना लिया। जिसे बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल छुड़ाया।


यह हैं आरोपी

पुलिस थाने में एएसआई राजूराम की रिपोर्ट पर गांव निवासी आरोपी गृहस्वामी कालीसिंह पुत्र जगतारसिंह सहित जुआ खेल रहे सतवीरसिंह पुत्र गुरदेतसिंह, सन्नी पुत्र गुरविन्द्रसिंह, सोनी पुत्र बलदेवसिंह, गोरासिंह पुत्र तेजासिंह, गुरमेलसिंह पुत्र जगतारसिंह, हरमेलसिंह पुत्र कालीसिंह, अंग्रेजसिंह पुत्र कालीसिंह, सुखपालसिंह पुत्र दर्शन सिंह, रामूसिंह पुत्र दलबारासिंह, घघासिंह पुत्र तरानासिंह, राजूसिंह पुत्र गुरपालसिंह, जसकरण सिंह, हरजिन्द्रसिंह पुत्र नक्षत्रसिंह, नक्षत्रसिंह तथा 5-7 अन्य महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच थाना प्रभारी इंद्रकुमार कर रहे हैं। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...


खेत में करंट लगने से किसान की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

दीपावली के मौके पर अनोखी परंपरा: दौड़ में अव्वल रहने वाली गाय से जानते हैं भविष्य


त्योहार की खुशियां हुईं काफूर: मासूम की बाल्टी में डूबने से तो बालक की नाले में डूबने से हुई दर्दनाक मौत

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग