झांसी

Weather Update: मानसून 2026 की गति में आई कमी, झांसी में दिन और रात में होगी भीषण गर्मी, आज शाम धूल भरी आंधी-बारिश की संभावना

IMD Monsoon 2026 Latest Updates: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। झांसी में आज शाम धूल भरी आंधी-बारिश की संभावना है।
2 min read
Jun 23, 2026
असम बारिश की संभावना, फोटो सोर्स- पत्रिका
सांकेतिक इमेज सोर्स- पत्रिका

आईएमडी मानसून 2026 अपडेट: मौसम विभाग ने मानसून 2026 की लेटेस्ट जानकारी दी है। IMD के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। जिसके आगे बढ़ाने की संभावना है, लेकिन बंगाल की खाड़ी शांत है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में मानसून 2026 की रफ्तार धीमी हो गई है। 28 जून के बाद निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।‌ जिसके कारण बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। ओलावृष्टि भी हो सकती है। झांसी मंडल के जिले ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी में भी मौसम में परिवर्तन आएगा। झांसी में शाम के समय मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जब प्री मानसून के कारण अचानक आंधी तूफान के साथ बादल गरज सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। ‌

झांसी में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की झांसी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में लू चलने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्मी का ऐहसास होगा। रात के समय धूल भरी आंधी के साथ बादल गरजने की संभावना है।

कैसा रहेगा झांसी में बुधवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह बारिश की संभावना नहीं है। रात के समय प्री मानसून का असर देखने को मिल सकता है। जब तेज हवाएं हवाओं के साथ अचानक मौसम में परिवर्तन आएगा।

कैसा रहेगा 29 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 25 जून गुरुवार का तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि 26 जून शुक्रवार, शनिवार 27 जून और रविवार 28 जून का तापमान 28 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार सोमवार 29 जून का तापमान 27 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 24 29 जून सोमवार को बारिश की संभावना है।

Updated on:
23 Jun 2026 02:47 pm
Published on:
23 Jun 2026 02:47 pm