झांसी

5 दिन से लापता छात्रा की कुएं में मिली लाश, रेप कर दरिंदों ने फोड़ी आंख, जांच में जुटी पुलिस

Jhansi Student Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी में दरिदंगी। 5 दिन से लापता 12वीं की छात्रा का अर्धनग्न शव कुएं में मिला। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म और आंखें फोड़ने का लगाया आरोप।

2 min read
Apr 07, 2026
झांसी में छात्रा के साथ दरिदंगी | (फोटो सोर्स- symbolic image)

Jhansi Student Murder Case : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में पिछले पांच दिनों से लापता एक 12वीं की छात्रा का शव मंगलवार सुबह एक पुराने कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा की स्थिति इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें

सुहागरात के लिए कमरे में गया पति, दुल्हन को देखते ही भागा-भागा पहुंचा थाने

5 दिन पहले गायब हुई थी छात्रा

17 वर्षीय छात्रा 2 अप्रैल को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार वालों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे जब कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उनकी नजर गांव के ही एक पुराने और सूखे कुएं पर पड़ी। कुएं के अंदर झाड़ियों के बीच एक शव फंसा हुआ था, जिसकी पहचान लापता छात्रा के रूप में हुई।

परिजनों का आरोप- आंखें फोड़ीं और गला घोंटा

छात्रा का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि दरिंदों ने दरिंदगी के दौरान छात्रा की आंखें तक फोड़ दीं और दुपट्टे से उसका मुंह और गला घोंटकर उसे कुएं में फेंक दिया। शव की हालत देखकर सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि अभी जांच चल रही है। हालांकि, थाना प्रभारी जेपी यादव ने प्रारंभिक तौर पर मुंह बंधा होने की बात को स्पष्ट नहीं किया है, उनका कहना है कि दुपट्टा केवल चेहरे पर लिपटा मिला था।

गांव में पसरा मातम, दोषियों को फांसी की मांग

इस घटना के बाद से निमौनी और आसपास के गांवों के लोगों में बहुत गुस्सा है। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हत्यारों ने बहुत ही चालाकी से इस पुराने और बंद पड़े कुएं को चुना ताकि किसी को पता न चले। स्थानीय लोग अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

यूपी में कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं ओलों की मार, अगले 2 दिनों तक आंधी-बारिश का साया, जानें अपने शहर का हाल

Updated on:
07 Apr 2026 03:19 pm
Published on:
07 Apr 2026 03:18 pm
Also Read
View All