झांसी

खौफनाक अंत: झांसी में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काटा, 3 साल की मासूम बच्ची को भूसे में जलाया

Mother and son murdered in Jhansi: झांसी में अज्ञात महिला और मासूम बेटे की हत्या का खौफनाक खुलासा हुआ। प्रेमी ने महिला और उसके बेटे की हत्या की। पहचान छुपाने के लिए महिला की सिर को ईंट से कुचला और बच्चे के शव को भूसे में जला दिया।

3 min read
Apr 09, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Mother and son murdered in Jhansi: झांसी में गुरुग्राम से लाकर एक महिला और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए महिला के सर को ईंट से कुचला और 3 साल के मासूम बच्चे को भूसे के ढेर में जला दिया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों की शिनाख्त की और आरोपी तक पहुंच सकी। इसमें मिशन शक्ति रजिस्टर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी। घटना लहचूरा थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

आगरा में मां बनी हैवान: पति से विवाद के बाद 2 साल की मासूम की हत्या, नाली में फेंका शव

पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी में अज्ञात महिला और 3 साल के मासूम बच्चे की हत्या का खौफनाक खुलासा किया गया। चतुर्भुज निवासी बरोटा लहचुरा के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, ‌जिसमें चतुर्भुज को गोली लगी है। एसपी ग्रामीण ने आरोपी और परिजनों से हुई बातचीत के बाद घटना का खुलासा किया। ‌आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक (40) साल निवासी बरोटा लहचुरा झांसी का भाई संजय ग्राम प्रधान रह चुका है।

पहली शादी नेहा, दूसरी शादी हेमलता

चतुर्भुज की पहली पत्नी नेहा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने 2015 में हेमलता निवासी टहरौली के साथ शादी की। हेमलता से एक बेटा भी है। शादी के कुछ दिन बाद हेमलता और चतुर्भुज में विवाद झगड़ा होने लगा। जिससे तंग आकर हेमलता चतुर्भुज को छोड़कर दिल्ली चली गई। यह मामला मिशन शक्ति के रजिस्टर में दर्ज है। इधर चतुर्भुज एक बार फिर अकेला हो गया।

नीलू बनी गर्लफ्रेंड

चतुर्भुज की दोस्ती गुरुग्राम की रहने वाली 30 वर्षीय नीलू देवी से हुई, जो मूल रूप से गुजरात की रहने वाली शादीशुदा महिला थी, जिसका एक 3 साल का बेटा भी था। नीलू ने भी अपने पति को छोड़ दिया था। थोड़े दिन की दोस्ती में दोनों साथ रहने लगे और एक दूसरे को प्यार करने लगे। ‌दोनों का एक दूसरे के घर में आना-जाना शुरू हो गया।‌ चतुर्भुज और नीलू की जिंदगी हंसी-खुशी करने लगी। इसी बीच चतुर्भुज नीलू और उसके बेटे को लेकर अपने गांव आ गया। यहां नीलू के साथ में अनबन शुरू हो गई।

रात और पूरा दिन शवों के पास बैठा रहा

बीती 3 अप्रैल की रात को नीलू अपने पति के पास जाने की जिद करने लगी, जिस पर दोनों में विवाद हुआ। इस पर गुस्से में चतुर्भुज ने कुल्हाड़ी से नीलू पर हमला बोल दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि नीलू की मौत हो गई। पहचान छुपाने के लिए उसने चेहरे को इंटें से कुचल दिया। मारपीट की आवाज सुनकर नीलू का बेटा भी जाग गया। गुस्से में उसने कृष्णा को भी कुल्हाड़ी से मार दिया। दोनों हत्या करने के बाद दिनभर शवों के पास बैठा रहा।

4 अप्रैल को शवों को फेंका

4 अप्रैल की रात में दोनों के शव को मोटरसाइकिल में बांध कर ले गया। नीलू के शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और बच्चे के शव को खेत में रखे भूसे के अंदर छुपा दिया। 5 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव की शिनाख्त के लिए गांव में लोगों से संपर्क किया।

7 अप्रैल को भूसे के ढेर में छिपाए गए शव को जलाया

गांव में पुलिस की हलचल देख चतुर्भुज ने 7 अप्रैल को भूसे के ढेर में रखे बच्चे के शव आग लगा दी, जिससे भूसे के साथ बच्चे का शव जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 8 अप्रैल को मौके से बच्चों के शव के जले हुए अवशेष को अपने कब्जे में लिया। महिला और बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई, लेकिन महिला और बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पाई।

मिशन शक्ति रजिस्टर से आरोपी तक पहुंची पुलिस

अब मिशन शक्ति रजिस्टर का सहारा लिया और लहचूरा थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति रजिस्टर में दर्ज महिलाओं से बात करना शुरू किया, जिसमें बरोटा गांव की रहने वाली हेमलता से उसकी बातचीत हुई। अंधेरे में चलाया गया तीर निशाने पर लगा। हेमलता ने थाना प्रभारी सरिता मिश्रा को अपने पति चतुर्भुज के विषय में जानकारी दी और बताया कि उसके दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध थे। विरोध करने पर वह मारता-पीटता था।

चतुर्भुज के पीछे लगाया गया मुखबिर

चतुर्भुज का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और उसके गांव पहुंच गई। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि चतुर्भुज एक महिला और बच्चे के साथ आया था, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। अब पुलिस की निगाह चतुर्भुज पर टिक गई। एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली। चतुर्भुज को बरोटा रोड जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान से चलाया गया।

मुठभेड़ में लगी गोली

आरोपी मोटरसाइकिल से आता दिखाई पड़ा, लेकिन पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन हर हरबड़ी में बारिश में स्लिप कर गई। पुलिस को देखकर फायर किया गया, जवाब में कार्रवाई हुई और चतुर्भुज के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में थाना प्रभारी सरिता मिश्रा, एसओजी प्रभारी जितेंद्र और उनकी टीम मौजूद थी। चतुर्भुज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से आधार कार्ड, दो मोबाइल के साथ अवैध असलहा कारतूस बरामद किया गया है।

झांसी में मां बेटे की हत्या: प्रेमी ने की थी दोनों की हत्या

Also Read
View All