झांसी

तमंचे पे डिस्को.. गाने पर डांस करते हुए झांसी पुलिस का वीडियो वायरल, दरोगा समेत 8 पर गिरी गाज

झांसी पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस वाले डीजे लगाकर एक साथ डांस कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आला अधिकारियों के द्वारा आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Jun 23, 2022

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का सख्त रवैया बहुत बार देखा गया है। यहां तक कि प्रदेश में किसी भी तरह की अनुशासन हीन व्यवस्था या फिर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। इसका ताजा उदाहरण। झांसी पुलिस के रूप में देखा जा सकता है। दरअसल झांसी पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस कर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो के संज्ञान में आते ही यूपी सरकार ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा समेत आठ सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई हुई है।

हवाई फायरिंग कर रहे थे पुलिसकर्मी

मिली जानकारी के मुताबिक झांसी पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस वाले डीजे लगाकर एक साथ डांस कर रहे थे। जिस गाने पर डांस कर रहे थे वो था तमंचे पर डिस्को। हालांकि पुलिसकर्मी तमंचे पे डिस्को गाने पर केवल नाच नहीं रहे थे बल्कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हवाई फायरिंग भी कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

आठ पुलिसकर्मी समेत थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

उधर, झांसी थाने के अंदर हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद आला अधिकारियों के द्वारा इस लापरवाही घटना पर संज्ञान लिया गया है। इतना ही नही साथ ही आला अधिकारियों के द्वारा सख़्त कदम उठाते हुए आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Published on:
23 Jun 2022 03:29 pm
Also Read
View All