31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने PhD करने वालों के लिए बदला नियम, अब छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

Lucknow University PhD Admission: पिछले साल कोरोना महामारी के कारण लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी सत्र एक साल पिछड़ गया था। जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी ने पीएचडी सत्र के लिए एक साल में दो प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का मन बना लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 23 Jun 2022, 10:06 AM IST

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने PhD करने वालों के लिए बदला नियम, अब छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

अगर आप भी पीएचडी करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने पीएचडी सत्र के लिए एक साल में दो प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का मन बना लिया है। यानी विश्वविद्यालय पहले सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश आवेदन लेगा। इसके बाद दिसम्बर माह में सत्र 2022-23 की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। ऐसा एक साल पीछे चल रही पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को पटरी पर लाने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से एलयू का पीएचडी सत्र एक साल पिछड़ गया था। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के लिए विभागों ने सीट का ब्योरा भी मांगा गया है। ये ब्योरा 20 जून तक देना था। वहीं प्रवेश नियंत्रक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि पीएचडी प्रवेश के लिए 20 जून तक सीटों एवं अर्ह शिक्षकों का विवरण मांगा था। अधिकांश का विवरण आ गया है। सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के बाद दिसम्बर में सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़े - UPTET Exam 2022: जारी होने वाला है यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

शिक्षकों को भी पीएचडी कराने का मौका

बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब सत्र 2021-22 से डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को भी पीएचडी कराने का मौका दिया जा रहा है। जिसके लिए अध्यादेश में संशोधन किया गया है। इसके लिए सीटों का विवरण मांगा गया है। जिसमें शिक्षक का नाम, शिक्षक का मोबाइल नम्बर, ईमेल आदि के साथ शोधार्थियों की संख्या आदि विवरण लिया जाएगा। बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय की दिसम्बर 2021 विषम सेमेस्टर परीक्षा में पांच पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

इन सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित

परीक्षा नियंत्रक विद्यानन्द त्रिपाठी ने बताया कि एमएससी न्यूट्रीशन तृतीय सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर, एमवीए एप्लाइड आर्ट प्रथम सेमेस्टर, बी-वोक रिनुएबल एनर्जी टेक्नोलॉजी पांचवा सेमेस्टर एवं एमपीएच कम्युनिटी मेडिसिन तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा जारी की गई है। उन्होंने बताया कि परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हैं। छात्र और छात्राएं वहां आसानी से अपने परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़े - PM Kisan Yojna: अब भी है समय, 12वीं किस्त पाने के लिए तुरंत कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे पैसे

नवंबर माह के आखिर में नोटिफिकेशन जारी

आपको बता दें कि साल पिछले सत्र 2020-21 की पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई थी। लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका। वहीं मौजूद सत्र की प्रवेश प्रक्रिया में 2021-22 के लिए आवेदन लिए जाने हैं। डिग्री कॉलेजों और विभागों से सीटों का ब्योरा मिलते ही पीएचडी के आवेदन लेना शुरू कर दिए जाएंगे। एलयू की सत्र 2021-22 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया होने के बाद तुरंत बात डिग्री कॉलेजों और विभागों से पीएचडी की सीटों को ब्योरा ले लिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि नवंबर माह के आखिर में सत्र 2022-23 के प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।