31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPTET Exam 2022: जारी होने वाला है यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

UPTET Exam 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए अगले सप्ताह तक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। अपडेट पाने के लिए उम्मीदवार यूपीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 22 Jun 2022, 9:18 PM IST

UPTET Exam 2022: जारी होने वाला है यूपीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (UPTET Exam) के लिए तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी सूचना है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग अगले सप्ताह तक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां आपको परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट मिल जाएंगे। बता दें कि सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यूपीटीईटी अच्छा विकल्प है। इसके माध्यम से सरकारी स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने की राह आसान हो जाती है। यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। हालांकि इस परीक्षा के लिए आपके पास शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।

यह भी पढ़े - कोरोना की सुपरस्पीड: UP के इस शहर में फूटा कोरोना बम, 6 दिन में केस डबल होने से हड़कंप

इनती होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam) के लिए सबसे जरूरी बात है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक में उत्तीर्ण कर रखा हो। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास DELED के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग होना चाहिए। यदि आपको इससे संबंधित और जानकारी हासिल करनी है, तो आप UPTET की आधिकारिक वेबसाइट पर पुराने नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यूपीटीईटी के लिए आवेदन शुल्क

यूपीटीईटी पेपर-1 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये होता है, जबकि एससी, एसटी के लिए 400 रुपये और दिव्यांगजनों के लिए 100 रुपये। वहीं पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये होता है, एससी, एसटी के लिए 800 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये। साथ ही ध्यान रहे, जो उम्मीदवार पेपर-1 और पेपर-2, दोनों में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए अलग शुल्क निर्धारित होता है।

यह भी पढ़े - परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, परिवहन मंत्री ने जारी किए नए निर्देश

ऐसा होता है परीक्षा का पैटर्न

आपको बता दें कि यूपीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर होते हैं। पहला प्राइमरी टीचर पेपर (PRT) होता है। ये उन लोगों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। दूसरा, ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) उन लोगों के लिए होता है, जो 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं जो उम्मीदवार प्राइमरी और अपर प्राइमरी के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2, दोनों देने होते हैं।