31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Yojna: अब भी है समय, 12वीं किस्त पाने के लिए तुरंत कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे पैसे

PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 12वीं किस्त का लाभ पाने के लिए 31 जुलाई से पहले ई-केवाईसी कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर उन किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं भेजे जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 22 Jun 2022, 12:27 PM IST

PM Kisan Yojna: अब भी है समय, 12वीं किस्त पाने के लिए तुरंत कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे पैसे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के तहत किसानों को हाल ही में 11वीं किस्त का लाभ दिया गया था। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे किसान भी थे, जिन्हें 11वीं किस्त का लाभ नहीं मिल सका था। इसका कारण है कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (E-kyc) नहीं कराई है, उन किसानों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। हालांकि केंद्र सरकार (Central Government) ने अब ई-केवाईसी की आखिरी तिथि को 31 जुलाई (31st July) तक बढ़ाकर लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आएं और आप इससे वंचित नहीं होना चाहते तो अब भी समय है। आप आज ही 12वीं किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें। वरना आपकी अगली किस्त अटक सकती है।

यह भी पढ़े - Pm kisan Yojana: 12वीं किश्त का फायदा लेने के लिए जल्द करें ये काम, वरना अटक जाएगा पैसा

ई-केवाईसी नहीं तो 12वीं किस्त नहीं

दरअसल, केन्द्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि योजना का लाभ लेने के लिए हर लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। जो किसान ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें सरकार अगली किस्त के पैसे नहीं देगी। गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार पात्र किसानों को आर्थिक मदद देती है। इसमें सालाना 6 हजार रुपये प्रत्येक किसान को दिए जाते हैं। इन पैसों को चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में सीधे किसान लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

यह भी पढ़े - PM Kisan Yojna: अगर आपको भी नहीं मिला पीएम किसान निधि का लाभ, तो इस नंबर पर करें शिकायत, फौरन आएगा पैसा

ऐसे कराएं ई-केवाईसी

ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको 'फार्मर्स कॉर्नर' का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको 'ई-केवाईसी' का ऑप्शन दिखेगा जिसपर आपको फिर क्लिक करना होगा। फिर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी भरकर 'सर्च' टैब पर क्लिक करना होगा। फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करते ही 'सबमिट ओटीपी' पर क्लिक कर दें। जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी।