Murdered woman body cut into seven pieces झांसी में कुएं के अंदर बोरी में शरीर के टुकड़े मिलने के मामले में चाचा भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने घटना का खुलासा किया है। ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी रेंज में 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
Murdered woman body cut into seven pieces झांसी में कुएं के अंदर बोरे में मिली सर कटी लाश का खुलासा पुलिस ने किया है। जिसमें मददगार मित्र शामिल है। जो मुकदमे में मृतका की मदद कर रहा था। नजदीकी का फायदा उठाकर महिला भी लगातार पैसे की डिमांड कर रही थी। जिससे परेशान होकर युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को फरसे से काटकर दो बोरियों में भर दिया। एक बोरी को कुएं में तो दूसरी बोरी को नदी में फेंक दिया। घटना का खुलासा भी एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया। उन्होंने बताया कि खुलासा करने के लिए आठ टीमों को लगाया गया था। जिसमें महिला की शिनाख्त भी की गई। दो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के झांसी में 13 अगस्त को कुएं के अंदर बोर में महिला की लाश मिली थी। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना के खुलासे के लिए 18 टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए गए। कॉल डिटेल को भी खंगाला गया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान संजय पटेल निवासी महेवा टोड़ी फतेहपुर और उसके भतीजे संदीप पटेल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में संजय पटेल ने बताया कि मृतका रचना की शादी 5 साल पहले हुई थी। विवाद के बाद वह अपने मायके में रहने लगी। यहां पर उसने दूसरी शादी शिवराज से की। रचना के दो बच्चे थे। दूसरी शादी भी रचना की सफल नहीं रही और विवादों में आ गई।
रचना ने शिवराज और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे के दौरान संजय पटेल और रचना में नजदीकी बढ़ी और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। रचना संजय पटेल से पैसे की डिमांड करने लगी। शादी का दबाव भी बना रही थी। जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होता था। आए दिन के विवादों से संजय परेशान हो गया और उसने रचना की हत्या करने का निश्चय किया। जिसमें उसने अपने भतीजे संदीप और दोस्त प्रदीप को भी शामिल किया।
9 और 10 अगस्त की रात को संजय रचना को अपने साथ कार में बैठाकर लाया। कार में संदीप और प्रदीप अहिरवार भी मौजूद था। कार के अंदर ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छुपाने के लिए फरसे से उसके सात टुकड़े कर दिए। सर और पैर कटी लाश को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। शरीर के अन्य चार टुकड़े दूसरी बोरी में भरकर घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर रेवन नदी में फेंका दिया।
एसएसपी झांसी ब जीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना की खुलासे के लिए आठ टीमों को लगाया गया था। इसके अतिरिक्त दस टीमें और बनाई गई थी। जो आसपास के गांवों में अज्ञात महिला की शिनाख्त कर रहे थे। ब्लाइंड मर्डर था। स्वत सर्विलेंस और थाना तोड़ी फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना का को सफलता मिली है इस मामले में सीसीटीवी फुटेज अभी नहीं अलग-अलग कॉल डिटेल के अध्ययन के बाद संजय पटेल और संदीप पटेल को गिरफ्तार किया गया है। इंडिका कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बरामद करने वाली टीम को 50 हजार रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।