झुंझुनू

झुंझुनूं में दबंगों की गुंडागर्दी, महिला पर फेंका लाल मिर्च पाउडर, नाबालिग बेटी को उठाने की कोशिश…लगाई आग

Rajasthan News: झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थानाक्षेत्र के बामलास गांव की नीम की ढाणी में एक परिवार पर कुछ लोगों की ओर से हमला करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Oct 11, 2025
Attack by dacoits in Jhunjhunu
फोटो- पत्रिका नेटवर्क

Rajasthan News: झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थानाक्षेत्र के बामलास गांव की नीम की ढाणी में एक परिवार पर कुछ लोगों की ओर से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुवार को कुछ लोगों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर हमला कर बेटी को जबरन उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंका गया।

जबकि बचाव में आए देवर पर कुल्हाड़ी और बिजली के केबल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शुक्रवार सुबह हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक और पिकअप में आग लगा दी तथा खेतों में बिछी पानी की पाइप भी जला दी।

थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि नीम की ढाणी निवासी सुमन देवी पत्नी बुद्धराम ने रिपोर्ट में बताया कि 3 अक्टूबर को गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की रिपोर्ट 8 अक्टूबर को गुढ़ागौड़जी थाने में दर्ज कराई गई थी।

महिला ने फिर से आरोप लगाया है कि 9 अक्टूबर दोपहर करीब 2:30 बजे वे अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घर पर थीं। तभी दो गाड़ियों में सवार होकर राकेश, उर्मिला देवी पत्नी श्रवण कुमार, सुरेश, राजकुमार निवासी नीम की ढाणी और खिरोड़ निवासी श्रवण अपने 4-5 अन्य साथियों के साथ पहुंचे।

आरोपियों ने आते ही गालियां दीं और उसकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती उठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सुमन देवी पर लाल मिर्च पाउडर फेंका गया। चीख-पुकार सुनकर सुमन देवी के देवर लोकूराम पुत्र मोतीराम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों ने उन पर लकड़ी, कुल्हाड़ी और बिजली के केबल से वार किए, जिससे उनके सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

शुक्रवार सुबह आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक, खेत में लगी पाइप और पिकअप में आग लगा दी और फरार हो गए। थानाधिकारी रामनोहर ने बताया कि आगजनी की घटना पर वे मौके पर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप व बाइक में किसी बाहरी व्यक्ति ने आग नहीं लगाई। प्रथम दृष्टया खुद ही परिवार के किसी सदस्य की ओर से वाहनों को आग के हवाले किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
11 Oct 2025 01:00 pm
Published on:
11 Oct 2025 12:59 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम