झुंझुनू

Indo-Italian Marriage : राजस्थान में विदेशी युवक ने जूई अंबानी से हिन्दू रीति-रिवाज से रचाई शादी, भारतीय परंपरा ने विदेशियों का मोहा दिल

Indo-Italian Marriage : पर्यटन नगरी मंडावा के एक होटल में मुंबई निवासी जूई का विवाह इटली निवासी मार्को के साथ वैदिक विधि से हुआ। भारतीय परंपरा ने विदेशियों का दिल मोह लिया।

less than 1 minute read
मंडावा. शादी की रस्म पूरी करते दुल्हन जुई व इल्हा मार्को। फोटो पत्रिका

Indo-Italian Marriage : पर्यटन नगरी मंडावा के एक होटल में विदेशी युवक ने भारतीय युवती से पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह किया। मुंबई निवासी जूई का विवाह इटली निवासी मार्को के साथ वैदिक विधि से हुआ।

होटल मालिक अरविंद पारीक व मधुसूदन खेमानी ने बताया कि दुल्हन जूई, मुंबई के भावना व जतिन अंबानी की पुत्री है और वह रोम (इटली) में संरक्षण वास्तुकार के रूप में आइसीसीआर-ओएम के साथ कार्यरत है। वहीं दूल्हे मार्को के पिता का नाम मास्सिमो व माता का नाम फुलविया है। शादी समारोह में 13 देशों के मेहमानों सहित भारत और विदेश के विभिन्न हिस्सों से करीब 200 लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

Bharatpur Gift : भरतपुर का होगा कायाकल्प, 6-लेन सड़क का मिला तोहफा, BDA ने जारी किया वर्क ऑर्डर

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न

वृंदावन के भवत विद्यापीठ के 9 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। विदेशी मेहमानों को सनातन परंपराओं से परिचित कराने के लिए संस्कृत श्लोकों का अंग्रेजी अनुवाद भी किया गया।

अंबानी परिवार ने किया फूलों की होली का आयोजन

रात्रि में पारंपरिक रिसेप्शन के स्थान पर अंबानी परिवार ने फूलों की होली का आयोजन किया, जिसमें राधा-कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति दी गई। समारोह में भारतीय व यूरोपीय व्यंजनों के विशेष संयोजन ने इंडो-इटैलियन सांस्कृतिक संगम को और भी खास बना दिया।

ये भी पढ़ें

Valentine’s Week : एक बार फिर याद आ गई सचिन पायलट की लव स्टोरी, जानें क्यों हुई थी चर्चित
Published on:
09 Feb 2026 07:15 am
Also Read
View All
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस गैंग का हार्डकोर अपराधी, सिद्धू मूसेवाला के सीने में मारी थी गोली

घायलों को सड़क पर देख दौड़े पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पहुंचाया अस्पताल, हुई थी कार-बोलेरो की भिड़ंत, करीब एक दर्जन लोग घायल

Jhunjhunu News : पिता की मौत ‘छिपाई’, खाते से निकाली ‘गाढ़ी कमाई’, जानें कैसे हुआ कलयुगी बेटे के ‘लालच’ का भंडाफोड़?

Rajasthan: देश के लिए कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा…13 साल से जंजीर में बांधकर रख रहे घरवाले, रुला देगी ये स्टोरी

ऑपरेशन सिंदूर के इकलौते वायुयोद्धा शहीद: सुरेंद्र मोगा की कहानी हर भारतीय को करेगी भावुक