झुंझुनू

झुंझनूं में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; इलाके में मचा हड़कंप

Rajasthan News: झुंझनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में वार्ड 2 के कुआं बीरूवाला निवासी 24 वर्षीय दीपक सैनी, पुत्र जगदीश प्रसाद सैनी, का शव उनके घर के नजदीक एक खेत में मिला।
2 min read
Sep 02, 2025
Jhunjhunu young man murder
फोटो- पत्रिका ग्रुप

Rajasthan News: झुंझनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वार्ड 2 के कुआं बीरूवाला निवासी 24 वर्षीय दीपक सैनी, पुत्र जगदीश प्रसाद सैनी, का शव उनके घर के नजदीक एक खेत में मिला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। परिजनों ने दीपक की मौत को हत्या करार देते हुए उदयपुरवाटी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

परिजनों का कहना है कि दीपक की हत्या की गई है और वे इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। मृतक के चाचा किशन लाल सैनी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दीपक रविवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन दीपक का कोई सुराग नहीं मिला।

मां को खेत में दिखा बेटे का शव

अगले दिन, सोमवार सुबह दीपक की मां मीरा देवी पास की एक दुकान से दूध लेकर लौट रही थीं, तभी उन्होंने खेत में अपने बेटे का शव पड़ा देखा। मीरा देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

हलवाई के पास मजदूरी करता था युवक

परिजनों का कहना है कि दीपक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन वे उसकी मौत को सामान्य नहीं मान रहे। दीपक एक हलवाई के पास मजदूरी करता था और अपने परिवार का सहारा था। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Updated on:
02 Sept 2025 01:27 pm
Published on:
02 Sept 2025 01:27 pm
Also Read
View All
Rajasthan: ’20 लाख का डब्बा… मौत का सामान’, ब्लैक SUV को क्रेन पर टांगा, एयरबैग नहीं खुलने से युवा व्यापारी की हुई थी मौत

बर्थडे पर रक्तदान करने पहुंचा खूंखार हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को देखते ही भागे साथी; 15 गाड़ियां जब्त, झुंझुनूं में 10 गिरफ्तार

Jhunjhunu: कूलर के सामने सोने से रोका तो पति ने पत्नी की हत्या कर शव संदूक में छिपाया, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

राजस्थान: पति ने की पत्नी की हत्या,तीन दिन तक संदूक में छिपाया शव, बेटे को कहा- मम्मी नानी के घर गई है

Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई