झुंझुनू

Rajasthan Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां, चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

झुंझुनूं जिले के मलसीसर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी का निमंत्रण देने जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों की बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी।
less than 1 minute read
• •
Nov 09, 2025
road accident in Jhunjhunu
मृतक चाचा-भतीजा। फाइल फोटो- पत्रिका

मलसीसर (झुंझुनूं)। शादी की खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब कार्ड बांटने जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मलसीसर निवासी शीशराम (28) पुत्र सीताराम और उसका भतीजा विकास (21) पुत्र मोहनलाल मेघवाल रविवार को बाइक पर रामगढ़ की ओर जा रहे थे।

कार ने मारी थी टक्कर

रामगढ़ की दिशा से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। शीशराम को फतेहपुर के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और विकास को रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

यह वीडियो भी देखें

हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मृतकों का रविवार शाम एक ही चिता पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नवलगढ़ उपखंड क्षेत्र के कुमावास और देलसर गांव के बीच चलती गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई थी। आग से सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। दरअसल, यह परिवार बहन के यहां भात भरने जा रहा था।

Also Read
View All
‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ