
BPSC Assistant Engineer Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के 1024 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बीपीएससी ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी की इस भर्ती के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर भर्ती होगी। सिविल के 984 पद भरे जाएंगे। महिलाओं के लिए 324 पद आरक्षित हैं। वहीं मैकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर के 36 पद भरे जाएंगे और महिलाओं के लिए 8 पद आरक्षित है जबकि इलेक्ट्रिक असिस्टेंट इंजीनियर के 4 पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए 30 अप्रैल 2025 से आवेदन मांगे गए हैं। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 28 मई 2025 है। कैंडिडेट्स समय रहते आवेदन कर लें।
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से सिविल/मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री रेगुलर फुल टाइम कोर्स में होनी चाहिए। अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स योग्यता संबंधित सभी डिटेल्स की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से हासिल करें।
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार बनाकर की जाएगी। अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है।
सामान्य अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं बिहार के SC, ST जाति के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। बिहार राज्य के सभी स्थायी निवासी (आरक्षित / अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए (40% या उससे अधिक) के लिए 200 रूपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है।