जॉब्स

आम नागरिक भी सेना में तीन साल तक कर सकेंगे ड्यूटी!

भारतीय सेना में काम कर देश की सेवा करने का मौका अब आपको भी मिल सकता है।

less than 1 minute read
May 14, 2020
Indian Army Recruitment 2019

भारतीय सेना में काम कर देश की सेवा करने का मौका अब आपको भी मिल सकता है। दरअसल, सेना आम नागरिकों के लिए तीन साल का 'टूर ऑफ ड्यूटी' प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। यदि सब कुछ सही रहा तो जल्दी ही इसका ऐलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

चिल्ड्रन फेस्टिवल बना ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम, बच्चों को मिलेंगे आर्टिस्ट बनने के टिप्स

सैन्य सत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा हो रही है। इसके तहत आम नागरिकों को राष्ट्र की सेवा करने के लिए तीन साल के 'टूर ऑफ ड्यूटी' की अनुमति दी जाएगी। सेना के एक प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि यह प्रस्ताव भारतीय सेना की ओर से देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को अपनी ओर आकर्षित करने का कदम है। इसका एक लक्ष्य यह भी है कि जो युवा किन्हीं कारणों से सेना में भर्ती नहीं हो पाए, उन्हें एक और मौका मिले।

ये भी पढ़ें

Goa GPSC recruitment: लेक्चरर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर आदि की निकली बम्पर भर्ती
Published on:
14 May 2020 07:14 am
Also Read
View All